क्रिकेट

SA vs IRE 1st T20 Highlights: रिकेलटन और हेंडरिक्स की धुआंधार पारियां, दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को टी20 में रौंदा

SA vs IRE 1st T20 Highlights: दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी। रियान रिकेलटन और रीजा हेंडरिक्स के शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने जबरदस्त अर्धशतक पारियां खेलकर विरोधी गेंदबाजों को बेहाल कर दिया।

Image

रियान रिकलटन (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड पहला टी20
  • पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका की जीत
  • रिकेलटन और हेंडरिक्स का बल्ला गरजा

रियान रिकेलटन और रीजा हेंडरिक्स के शानदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड को टी20 मैच में आठ विकेट से हराया। रिकेलटन ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 75 रन की पारी खेली और हेंडरिक्स ने 16वां अर्धशतक जमाया । आयरलैंड के आठ विकेट पर 171 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18वें ओवर में दो विकेट पर 178 रन बनाये।

एक समय पर लग रहा था कि आयरलैंड 180 रन के पार जायेगा लेकिन आखिरी ओवर में उसने तीन विकेट गंवा दिये । मध्यम तेज गेंदबाज पैट्रिक क्रगर ने 27 रन देकर चार विकेट लिये।

दक्षिण अफ्रीका के लिये रिकेलटन ने बेहतरीन पारी खेली । उन्होंने टी20 क्रिकेट में पहला अर्धशतक 30 गेंद में पूरा किया ।हेंडरिक्स ने 31 गेंद में पचासा जड़ा लेकिन अगले ओवर में आउट हो गए । रिकेलटन 48 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दोनों टीमें रविवार को दूसरा टी20 खेलेंगी।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article