टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी के मुकाबले में बांग्लादेश का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम के हौसले बुलंद हैं। साउथ अफ्रीका की टीम 2 मैच जीत चुकी है जबकि बांग्लादेश ने अपने पहले मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंदी श्रीलंका के खिलाफ जीता था। साउथ अफ्रीका ने पहले मुकाबले में श्रीलंका को जबकि दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स को हराया था।
हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो बांग्लादेश के खिलाफ साउथ अफ्रीका की जीत का प्रतिशत 100 रहा है। अब तक इस फॉर्मेट में दोनों टीम 8 बार भिड़ी है और हर बार बाजी साउथ अफ्रीका के हाथ लगी है। यदि आप आज के मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेशका यह मुकाबला? (SA vs BAN Match Date)
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।कहां होगा साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश का यह मुकाबला? (SA vs BAN Match Venue)
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मुकाबला नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश का यह मुकाबला? (SA vs BAN Match Time)
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयनुसार रात 8 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 8 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश का यह मुकाबला? (SA vs BAN Match on Tv)
साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश के बीच होने वाले इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
