SA vs AFG T20 World Cup Semi Final Highlights: द.अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, यहां देखें स्कोरकार्ड
SA vs AFG T20 World Cup Semi Final Highlights: द.अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, यहां देखें स्कोरकार्ड
वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में आयोजित मैच में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ये निर्णय टीम के लिए बेहद खराब साबित हुआ और टीम केवल 56 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। वहीं इसके जवाब में उतरी द.अफ्रीका की टीम ने इस लक्ष्य को केवल हासिल कर लिया। इस शर्मनाक हार के बाद अफगानिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, करीम जनत, नांग्याल खारोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी और फरीद अहमद मलिक।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्किया, कागिसो रबादा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
