क्रिकेट

RR vs MI Match Toss Update: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला

RR vs MI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियन्स से भिड़ंत हो रही है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स का मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लगातार पांच मैच में जीत के साथ मुंबई प्लेऑफ की दौड़ में लौट आई है। अंक तालिका में वो तीसरे पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम संघर्ष करती दिख रही है। उसे 10 मैच में से 3 में जीत के साथ सातवें स्थान पर है। आइए जानते हैं आज के मुकाबले में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

Image

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियन्स आज का टॉस कौन जीता

RR vs MI Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) की कप्तानी में खेल रही मुंबई इंडियन्स की टीम सीजन में खराब शुरुआत के बाद जीत की राह पर लौट आई है। लगातार पांच मैच में जीत दर्ज करके वो प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करके वो विजयी छक्का जड़ना चाहेगी। मेजबान राजस्थान की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन फीका रहा है। राजस्थान रॉयल्स की 10 मैच में 3 जीत और 7 हार के साथ सातवें स्थान पर है। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ वैभव सू्र्यवंशी की आतिशी शतकीय पारी के बल पर राजस्थान ने धमाकेदार जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। राजस्थान के लिए मुंबई के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का है। अगर वो इस मैच को गंवा देती है तो सीएसके के बाद प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इसलिए राजस्थान के लिए ये मुकाबला करो या मरो वाला हो गया है। आइए जानते हैं राजस्थान और मुंबई के बीच मुकाबले में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला? राजस्थान ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

कैसी रही है राजस्थान और मुंबई के बीच भिड़ंत(RR vs MI Head to Head)

राजस्थान और मुंबई के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं जिनमें 15 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला जयपुर के ग्राउंड पर होने वाला है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं जिनमें मेजबान राजस्थान रॉयल्स ने 6 बार मुंबई को शिकस्त दी है। जबकि मुंबई इंडियंस को यहां मेजबान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 2 जीत हासिल हुई हैं।

आरआर बनाम एमआई टॉस का समय (RR vs MI Toss Time)

आरआर बनाम एमआई के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

आरआर बनाम एमआई टॉस की जगह (RR vs MI Toss Venue)

आरआर बनाम एमआई के बीच आज मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

आरआर बनाम एमआई आज का टॉस किसने जीता (RR vs MI Toss Win Today)

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11:

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:

रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन:

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्ष्णा, कुमार कार्तिकेय, आकाश मढवाल, फजलहक फारूकी।

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2025 में पूरी टीमें (Rajasthan And Mumbai Full Squads In IPL 2025)

राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल टीमः

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, संजू सैमसन (चोटिल). आकाश मधवाल।

मुंबई इंडियंस की आईपीएल टीमः

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन और राज अंगद बावा।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article