RR Retained and Released players list, IPL 2026: आईपीएल इतिहास की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स के नाम का का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी तारीख थी। संजू सैमसन की कप्तानी में पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और अंत तालिका में नौवें पायदान पर रही। ऐसे निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी टीम का साथ छोड़ दिया। इसके बाद संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की अटकलें लगने लगी थीं ये बात अंतत: सच साबित हुई। राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को सौंप दिया और उनके बदले रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। कुमार संगकारा की बतौर हेड कोच टीम में वापसी हुई और इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने नए सिरे से टीम के गठन की कवायद शुरू कर दी। ऐसे में आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स ने किन खिलाड़ियों को किया है आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले रिटेन और किन खिलाड़ियों को किया है रिलीज, ये है राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर्स की पूरी लिस्ट?
राजस्थान रॉयल्स रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026
राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Rajasthan Royals Released Players list)
कुनाल सिंह राठौड़, नीतीश राणा(दिल्ली को किया ट्रे़ड), संज सैमसन(चेन्नई सुपर किंग्स को किया ट्रेड), वनिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, आकाश मढवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय।राजस्थान रॉयल्स के पर्स में बचे हैं 16.05 करोड़, 9 स्थान हैं नीलामी से पहले खाली।
राजस्थान रॉयल्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Rajasthan Royals Retained Players list)
यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सू्र्यवंशी, शुभम दुबे, लुहान ड्री प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा(चेन्नई से किया ट्रेड), सैम कुरेन(चेन्नई से किया ट्रेड), डेवोन फरेरा(दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर।ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Rajasthan Royalss Players Included through Trade))
राजस्थान रॉयल्स ने रवींद्र जडेजा को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में 14 करोड़ रुपये की कीमत पर शमिल किया है। संजू सैमसन ट्रे़ड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स पहुंच गए हैं। इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरेन 2.4 करोड़ की कीमत पर राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हुए हैं। चेन्नई और राजस्थान के बीच ट्रांसफर को लेकर सहमति बनी। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड के जरिए राजस्थान ने ऑलराउंडर डेनोवेन फरेरा को 1 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में जगह दी है।
आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम (Rajasthan Royals Squad Ahead of IPL 2026 Auction)
यशस्वी जायसवाल, शिमरॉन हेटमायर, वैभव सू्र्यवंशी, शुभम दुबे, लुहान ड्री प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, रवींद्र जडेजा(चेन्नई से किया ट्रेड), सैम कुरेन(चेन्नई से किया ट्रेड), डेवोन फरेरा(दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर।
IPL 2025 में कैसा रहा था राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन (Rajasthan Royals Performance in IPL 2025)
राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की कप्तानी में उतरी। सैमसन चोट की वजह से सीजन के कई मैच नहीं खेल पाए ऐसे में टीम की कमान रियान पराग ने संभाली। राजस्थान का प्रदर्शन कुल मिलाकर अच्छा नहीं रहा। राजस्थान की टीम सीजन में खेले 14 मैच में से 4 में जीत दर्ज करने में सफल रही जबकि 10 मुकाबले में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। इतने ही मैच आखिरी पायदान पर रही सीएसके ने जीते लेकिन थोड़े से बेहतर नेट रन रेट (-0.549 ) की वजह से आखिरी पायदान पर रहने से बच गया। वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक अच्छा खिलाड़ी राजस्थान को मिला और उनके मैदान पर उतरने के बाद ही राजस्थान अंतिम दौर में कुछ अच्छा कर सका।
- आईपीएल 2026, (MI) मुंबई इंडियंस रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (CSK) चेन्नई सुपर किंग्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (RCB) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (KKR) कोलकाता नाइट राइडर्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (RR) राजस्थान रॉयल्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (DC) दिल्ली कैपिटल्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (PBKS) पंजाब किंग्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (GT) गुजरात टाइटंस रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
- आईपीएल 2026, (LSG) लखनऊ सुपर जायंट्स रिटेन रिलीज़ प्लेयर्स की लिस्ट यहाँ देखें
