टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, आरआर (RR) राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड: नीलामी के बाद ऐसी है राजस्थान की नई रॉयल सेना, टीम में हुई रवि बिश्नोई सहित इन खिलाड़ियों की एंट्री

आईपीएल ऑक्शन 2026, RR Full Squad IPL 2026, Rajasthan Royals Released, Retained Players List, 2026 IPL Auction (आरआर आईपीएल न्यूज़): इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए अबुधाबी में हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने जानिए किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में किया है शामिल। नीलामी के बाद कैसी है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम।

RR Full Squad 2026, Rajasthan Royals Players List (आईपीएल राजस्थान रॉयल्स): इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए 16 दिसंबर, 2025 के यूएई के अबुधाबी में हुई नीलामी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार अंदाज में खरीदारी करते हुए नए सीजन के लिए अपनी टीम का गठन किया। पिछले सीजन नौवें पायदान पर रही राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी से पहले एक बड़ा ट्रेड किया और संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स को और नीतीश राणा को दिल्ली कैपिटल्स को सौंप दिया। इसके बदले उन्होंने अपनी टीम में रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन और डेवोनन फरेरा जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। रवींद्र जडेजा(14 करोड़ रुपये) और ऑलराउंडर सैम कुरेन(2.4 करोड़ रुपये) की कीमत पर टीम के साथ जुड़े। इसके बाद राजस्थान ने वनिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, आकाश मढवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय और कुनाल सिंह राठौड़ जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। नीलामी से पहले राजस्थान के खाते में 16.05 करोड़ रुपये बाकी थे और उसे 9 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी थी। ऐसे में आइए जानते हैं राजस्थान रॉयल्स ने किन प्लेयर्स को नीलामी में अपनी टीम में किया है शामिल? नीलामी के बाद कैसी है राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 के लिए टीम?

Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squad

राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2026 फुल स्क्वॉड (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा (Rajasthan Royals Purchased Players in IPL 2026 Auction)

राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में एक विदेशी सहित कुल 9 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी थी। उन्होंने रवि बिश्नोई को अपनी टीम में 7.2 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा बांए हाथ के पेसर सुशांत मिश्रा, स्पिनर यश राज पुंजा और बांए हाथ के स्पिनर विग्नेश पुथुर को 30 लाख रुपये के बेस प्राइज पर टीम में शामिल करने में सफल रही। राजस्थान के दल में 8 विदेशी सहित कुल 25 खिलाड़ी हो गए हैं। उसके पर्स में अभी भी 2.65 करोड़ रुपये बचे हैं।

राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad after IPL 2026 Auction)

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत (रुपये में)
1यशस्वी जायसवाल-बल्लेबाज18 करोड़ (रिटेन्ड)
2शिमरॉन हेटमायर (विदेशी)11 करोड़ (रिटेन्ड)
3वैभव सू्र्यवंशी-बल्लेबाज30 लाख 1.1 करोड़
4शुभम दुबे-बल्लेबाज30 लाख 80 लाख
5लुहान ड्री प्रिटोरियस(विदेशी)30 लाख30 लाख
6ध्रुव जुरेल-विकेटकीपर14 करोड़ (रिटेन्ड)
7रियान पराग-ऑलराउंडर14 करोड़ (रिटेन्ड)
8रवींद्र जडेजा(चेन्नई से किया ट्रेड)-ऑलराउंडर14 करोड़(ट्रेड)
9सैम कुरेन(चेन्नई से किया ट्रेड) ऑलराउंडर (विदेशी)2.4 करोड़ (ट्रेड)
10डेवोनन फरेरा(दिल्ली कैपिटल्स से किया ट्रेड)(विदेशी)1 करोड़ (ट्रेड)
11जोफ्रा आर्चर-गेंदबाज (विदेशी)2 करोड़12.5 करोड़
12तुषार देशपांडे - गेंदबाज1 करोड़6.5 करोड़
13संदीप शर्मा-गेंदबाज4 करोड़ (रिटेन्ड)
14युद्धवीर सिंह-गेंदबाज30 लाख35 लाख
15क्वेना मफाका-गेंदबाज (विदेशी)75 लाख1.5 करोड़
16नांद्रे बर्गर-गेंदबाज (विदेशी)50 लाख3.5 करोड़
17रवि बिश्नोई-स्पिनर2 करोड़7.2 करोड़
18सुशांत मिश्रा-बांए हाथ के पेसर30 लाख 30 लाख
19यश राज पुंजा-स्पिनर 30 लाख 30 लाख
20विग्नेश पुथुर-स्पिनर30 लाख30 लाख
21रवि सिंह-विकेटकीपर30 लाख 95 लाख
22अमन राव-30 लाख 30 लाख
23बृजेश शर्मा-30 लाख 30 लाख
24कुलदीप सेन-तेज गेंदबाज75 लाख 75 लाख
25एडम मिल्ने-(विदेशी)2 करोड़ 2.40 करोड़

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Rajasthan Royals Released Players list)

वनिंदु हसरंगा, महीष तीक्ष्णा, फजलहक फारूकी, आकाश मढवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, कुनाल सिंह राठौड़, नीतीश राणा (दिल्ली को किया ट्रे़ड), संज सैमसन(चेन्नई सुपर किंग्स को किया ट्रेड)।

End of Feed