क्रिकेट

'सलाम रोहित भाई': Rohit Sharma के जन्मदिन पर मुंबई ने पोस्ट किया खास वीडियो, देखकर आप भी हो जाएंगे फैन

Rohit Sharma Birthday: टीम इंडिया के कप्तान और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। हिटमैन के नाम से मशहूर ये दिग्गज ओपनर आज पूरे 37 साल का हो गया है। देश-विदेश से करोड़ों क्रिकेट फैंस इस धुरंधर बल्लेबाज को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस टीम ने एक खास वीडियो के जरिए हिटमैन को सलाम किया है।

Image

आज रोहित शर्मा का जन्मदिन (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा का जन्मदिन आज
  • 37 वर्ष के हुए टीम इंडिया के कप्तान
  • मुंबई इंडियंस ने पोस्ट किया खास बर्थडे वीडियो

Rohit Sharma's Birthday Today: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाने वाले टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है। हिटमैन के नाम से मशहूर भारत का ये दिग्गज क्रिकेट आज पूरे 37 साल का हो गया है। नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने 2007 से टीम इंडिया का हिस्सा हैं और हाल में टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाने का गौरव हासिल किया था। रोहित शर्मा के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस ने उनके लिए एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

बेशक आईपीएल 2024 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर सबको चौंका दिया और गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को ट्रेड करके उनको कप्तानी सौंप दी, लेकिन इसके बावजूद ना रोहित शर्मा को लेकर दीवानगी कम हुई और ना ही उनके प्रदर्शन पर कोई फर्क पड़ा है। वहीं उनको कप्तानी से हटाने वाली फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 'सलाम रोहित भाई' कैप्शन के साथ उनको समर्पित एक खास बर्थडे वीडियो भी शेयर किया है।

ये है मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किया गया वीडियो

रोहित शर्मा आज आईपीएल मैच भी खेलने वाले हैं। आज लखनऊ के मैदान पर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेंगे। खबर के मुताबिक मैच के दौरान उनको सम्मान देने की भी तैयारी की गई है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article