RCB vs SRH Live Streaming: कब और कहां देखें आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला, RCB और SRH का मुकाबला

RCB vs SRH Live Streaming: आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले मुकाबले में आरसीबी का सामना SRH से होगा। यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs SRH Live Streaming: फटाफट क्रिकेट को रोमांच आज से शुरू हो रहा है। पहले ही मुकाबले में दो ऐसी टीम भिड़ने वाली है, जिसमें स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। हैदराबाद में जहां ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो वहीं आरसीबी में विराट कोहली, फिल सॉल्ट और टिम डेविड जैसे खिलाड़ी हैं। दोनों टीमों की बैटिंग की बात करें तो फैंस को पहले ही मुकाबले में एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। अगर आईपीएल इतिहास में कोई टीम 300 रन के आंकड़े को छू सकता है, तो उनमें इन दो टीमों का नाम सबसे ऊपर है।

rcb vs srh live streaming

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

आरसीबी की कमान जहां रजत पाटीदार के पास है तो वहीं पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे, हालांकि, बतौर कप्तान उनके पास सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने का अनुभव है। लेकिन आईपीएल में उसको लागू कर पाना आसान नहीं होगा। साल 2025 में हैदराबाद की टीम संघर्ष कर रही थी, जबकि आरसीबी ने 17 साल बाद ट्रॉफी उठाई थी। ऐसे में दोनों टीम अलग-अलग सोच के साथ पहले मैच में उतरेगी, लेकिन उनका लक्ष्य जीत के साथ सीजन की शुरुआत करने पर होगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed