क्रिकेट

RCB vs KKR, Bengaluru ka Mausam, Rain Prediction: आरसीबी बनाम केकेआर मुकाबले में बारिश डाल सकती है खलल, जानें आज कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम

Chinnaswamy stadium weather today: आईपीएल 2025 के दूसरे चरण का आगाज आज 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। इस मुकाबले में बारिश विलेन बन सकती है। आइए जानते हैं शनिवार को आरसीबी के होम ग्राउंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Image

आरसीबी बनाम केकेआर बेंगलुरू वेदर रिपोर्ट

Bengaluru weather today: आईपीएल 2025 के दूसरे चरण का आगाज आज 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य विवाद के बढ़ने के बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद लीग के आयोजन के लिए सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद नए कार्यक्रम की घोषणा की गई। ऐसे में सीजन का आगाज आरसीबी और केकेआर के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद उनके समर्थन में प्रशंसकों के चिन्नास्वामी स्टेडियम में जुटने के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। शनिवार को बेंगलुरू में बारिश की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं 17 मई को बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम का हाल और कितनी बारिश की है संभावना?

शनिवार को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम (Bengaluru Weather Today)

बेंगलुरू के आसमानापर पिछले कुछ दिनों से काले बादल छाए हुए हैं और जमकर बरस रहे हैं। गुरुवार को बेंगलुरू में जमकर बारिश हुई और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना 61 प्रतिशत तक जताई गई है। शनिवार सुबह बेंगलुरू में मौसम सुहाना रहेगा लेकिन शाम होते होते बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। गर्मी के साथ साथ बारिश की संभावना बढ़ती जाएगी। शाम सात बजे जब टॉस होना है उस वक्त बारिश की संभावना सबसे ज्यादा 71 प्रतिशत तक है। रात होते-होते आसमान में बादल छाए रहेंगे। उमस भी बढ़कर 81 प्रतिशत तक हो जाएगी। ऐसे में लगातार बारिश की वजह से मैच के आयोजन की संभावना बेहद कम नजर आ रही है।

शानदार है बेंगलुरू का ड्रेनेज सिस्टम

बेंगलुरू स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहद शानदार है। मैदान पर बारिश की वजह से जमा होने वाला पानी पलक झपकते ही आंखों के सामने से ओझल हो जाता है। इसके अलावा ग्राउंड स्टाफ के पास मैदान को तैयार करने के लिए सभी आवश्यक आधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं। लेकिन ये सब तभी कारगर होते हैं जब बारिश कुछ देर हो। लगातार बारिश की वजह से आउट फील्ड गीला हो जाता है तो उसे सुखाने का काम चुनौतीपूर्ण होता है और यही चुनौती शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के ग्राउंड्समैन के सामने होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article