RCB vs DC Highlights: दिल्ली को हराकर आरसीबी ने हासिल की लगातार पांचवीं जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार
RCB vs DC Highlights: दिल्ली को हराकर आरसीबी ने हासिल की लगातार पांचवीं जीत, प्लेऑफ की रेस में बरकरार
बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। टीम ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। दोनों ओपनर्स 40 रन के अंदर आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान फाफ डु प्लेसिस 6 रन पर और विराट कोहली 27 रन पर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 52 रन बनाए। यह उनको मौजूदा सीजन का पांचवां अर्धशतक है। वहीं, विक जैक्स अर्धशतक से चूक गए। वे 41 रन पर आउट हो गए। दिल्ली के खलील अहमद और रशिख सलाम ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की टीम अंतिम ओवर की पहली गेंद पर 140 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेविड वॉर्नर ने महज एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल 2 रन पर और जेक फ्रेजर-मैकगर्क 21 रन पर आउट हो गए। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। आरसीबी के यश दयाल और लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा RCB vs DC मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं RCB vs DC लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स https://www.timesnowhindi.com/ पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं RCB vs DC लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।
