क्रिकेट

CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रचा इतिहास, बनी ऐसा करने वाली पहली टीम

CSK vs RCB: चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार को खेले गए मैच में आरसीबी ने इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टिम डेविड और रजत पाटीदार ने आखिरी 35 गेंद में 99 रन बना डाले।

Image

आरसीबी और सीएसके (साभार-x)

CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एम चिन्नास्वामी में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने चौथे विकेट के लिए 99(35) रन की साझेदारी की। इस दौरान टिम डेविड ने 25 गेंद में 70 जबकि रजत पाटीदार ने 19 गेंद में 48 रन की पारी खेली। इन दोनों ने मिलकर 14 छक्के लगाए।

चेन्नई के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल इतिहास की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह किसी भी टीम का सबसे बड़ा टोटल है। इतना ही नहीं आज से पहले किसी भी टीम ने CSK के खिलाफ 250 रन का आंकड़ा नहीं छुआ था। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने साल 2024 में चेन्नई के खिलाफ मैच में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया था।

पूरी पारी में लगे 19 छक्के

आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस मैच में कुल 19 छक्के लगाए। टिम डेविड ने 8, रजत पाटीदार ने 6 छक्के लगाए। इसके अलावा विराट कोहली ने 1 और फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल ने 2-2 छक्के लगाए।

आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा टोटल

बात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की करें तो यह आईपीएल में उसका तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। आरसीबी ने आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में बनाया था। इस मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए थे। इसके अलावा आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ साल 2024 में 7 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article