RCB IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा कार्यक्रम यहां देखिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 22, 2024, 08:04 PM IST

RCB 2024 IPL Schedule, Royal Challengers Bangalore IPL 2024 Full Schedule, Match List, Match Timings Team Squad: आज आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों के लिए बीसीसीआई ने मैच लिस्ट जारी कर दी है। यहां हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैचों के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे। आरसीबी इस बार कब पहला मैच खेलेगी और पहले दो हफ्तों में उसके मैच किससे-किससे होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कार्यक्रम
  • चेन्नई के खिलाफ पहला मैच खेलेगी बैंगलोर
  • फाफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी टीम की कमान

RCB IPL Schedule 2024, Royal Challengers Bangalore Full Schedule and Match List: आईपीएल 2024 के लिए बीसीसीआई द्वारा आज कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। आईपीएल के 17वें संस्करण के लिए बोर्ड ने जो कार्यक्रम घोषित किया है वो पहले दो हफ्तों के लिए हैं। देश में आम चुनाव भी होने हैं, ऐसे में चुनाव आयोग के कार्यक्रम के ऐलान के बाद आगे का कार्यक्रम जारी होगा। यहां हम आपको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के घोषित मैचों के बारे में बताएंगे।

IPL 2024 RCB Schedule, RCB Match List 2024

आईपीएल 2024 के लिए RCB का शेड्यूल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक बार फिर अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी। बैंगलोर की टीम की कमान फिर से दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज फाफ डुप्लेसिस के हाथों में होगी, जबकि टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली लंबे गैप के बाद एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। हाल ही में अपनी दूसरी संतान के पिता बने विराट कोहली के प्रदर्शन पर हमेशा की तरह फैंस की एक बार फिर नजरें टिकी होंगी।

End of Feed