टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, RCB Team 2026 Players List: नीलामी के बाद ऐसी है मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू की नई टीम, वेंकटेश अय्यर सहित ये विदेशी खिलाड़ी हुए टीम में शामिल

RCB Full Squad 2026, Royal Challengers Bengaluru Players List, TATA IPL Mini Auction (आईपीएल नीलामी 2026): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन अबु धाबी में हो गई है। इस बार के मिनी आईपीएल ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा, पहले से किन खिलाड़ियों को उन्होंने रिटेन किया था और नीलामी के बाद कैसी होगी उनकी पूरी टीम सब कुछ यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026 ऑक्शन
  • आईपीएल नीलामी में चैंपियन आरसीबी पर सबकी नजरें
  • ऑक्शन में बेंगलुरू ने कितने खिलाड़ियों को खरीदा

IPL Auction LIVE, RCB Squad 2026, Royal Challengers Bengaluru Players List (आरसीबी आईपीएल 2026 टीम): क्रिकेट जगत की सबसे रोमांचक और सबसे अमीर लीग का आगाज अगले साल मार्च या अप्रैल में होना है, लेकिन उससे पहले इसकी तैयारी को आज (16 December 2026) अमली जामा पहना दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पास आईपीएल नीलामी में खरीदने के लिए 8 जगह बाकी थी। यानी उन्होंने रिटेनशन के जरिए अपने 17 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) जैसा बड़ा नाम भी शामिल है। इस बार उनकी सबसे बड़ी खरीद वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) की रही जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था।

IPL 2026 Auction, RCB Full Squad

आरसीबी स्क्वाड 2026

उनके पास नीलामी में खरीदने के लिए अब 16 करोड़ 40 लाख रुपये बाकी थे, ऐसे में उन्हें जिन खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा जरूरत थी, वो था एक विदेशी तेज गेंदबाज जो जोश हेजलवुड की भरपाई कर सके जो फिलहाल चोटिल चल रहे हैं। इसके अलावा मध्य क्रम में उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को टीम से रिलीज कर दिया है इसलिए उनकी भरपाई के लिए भी एक शानदार खिलाड़ी चाहिए था जो ऑलराउंडर की भूमिका भी निभा सके। ऐसे में उन्होंने सोचते-समझते हुए अपना पूरा पर्स खर्च किया और 25 खिलाड़ियों की पूरी टीम पूरी की।

End of Feed