क्रिकेट

IND vs WA-XI: अभ्यास मैच में अश्विन ने मचाया धमाल, प्लेइंग-11 के लिए किया दावा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 02:49 PM IST

भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को पश्चिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में धमाकेदार गेंदबाजी प्रदर्शन के बल पर टीम मैनेजमेंट की परेशानियां बढ़ी दी हैं।

Image

Ravichandran-Ashwin

पर्थ: भारत और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में रविचंद्रन अश्निन की फिरकी का जादू देखने को मिला। अश्विन ने मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने ये तीनों विकेट अपने स्पेल के आखिरी ओवर में लिए और विरोधी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिम ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोशुआ फिलिप दूसरे ओवर में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद डी आर्की शॉर्ट और निक हॉबसन ने मोर्चा संभाला और भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को पारी के 15वें ओवर में हर्षल पटेल ने हॉबसन(64) को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकत तोड़ा। इसके बाज इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शॉर्ट भी रन आउट हो गए। ऐसे में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 127 रन पर 3 विकेट हो गया।

अश्विन ने चार गेंद में चटकाए तीन विकेट

जल्दी जल्दी दो विकेट गंवाने के बाद वापसी की कोशिश कर रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को रविचंद्रन अश्विन ने चार गेंद के अंतराल में तिहरे झटके अपने स्पेल के आखिरी गेंद पर दिए। उन्होंने सबसे पहले कप्तान एश्टन टर्नर को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर सैम फेनिंग को एलबीडब्ल कर दिया और हैट्रिक पर आ गए। हैट्रिक बॉल पर मैकेंजी एक रन लेने में सफल हुए लेकिन चौथी गेंद पर बेनक्रॉफ्ट दिनेश कार्तिक के हाथों कैच देकर पवेलियन लौट गए।

टीम मैनेजमेंट के सामने खड़ी हुई नई समस्या

अश्विन की ऐसी घातक गेंदबाजी की वजह से कंगारुओं की रन गति पर लगाम लगी और वो बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए। 20 ओवर में पश्चिम ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया। अश्विन भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं 1 विकेट अर्शदीप सिंह के खाते में गया।

अश्विन ने पर्थ की तेज पिच पर शानदार प्रदर्शन करके टीम मैनेजमेंट के सामने एक कठिन समस्या खड़ी कर दी है कि प्लेइंग इलेवन में चहल और अश्विन में से किसे मौका दिया जाए। टी20 फॉर्मेट में लेग स्पिनर को अचूक हथियार माना जाता है लेकिन अश्विन भी अपनी घातक फिंगर स्पिन गेंदबाजी से ये साबित कर चुके हैं कि वो चालाकी के मामले में किसी भी गेंदबाज से कम नहीं हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article