क्रिकेट

Ranji Trophy 2025: यशस्वी जायसवाल ने खेली शतकीय पारी, ड्रॉ हुआ मुंबई राजस्थान मैच

Ranji Trophy 2025: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी पुख्ता करता हुए 16वां प्रथम श्रेणी शतक लगाया लेकिन मुंबई की टीम राजस्थान के खिलाफ ड्रॉ रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में एक ही अंक बना सकी ।

Image

यशस्वी जायसवाल (फोटो- BCCI)

Ranji Trophy 2025: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी को पुख्ता करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ अपना 16वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। हालांकि, इस शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद मुंबई की टीम यह मैच ड्रॉ कराने के बाद सिर्फ एक अंक ही हासिल कर सकी।

जायसवाल की जुझारू पारी

इस मैच में राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 617 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसकी बदौलत उन्हें 363 रनों की बड़ी बढ़त मिली थी। राजस्थान के लिए दीपक हुड्डा ने 248 रन की यादगार पारी खेली।

पहली पारी में 254 रन बनाने वाली मुंबई की टीम ने आखिरी दिन तीन विकेट पर 269 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 174 गेंदों का सामना करते हुए 156 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 18 चौके और एक छक्का लगाया। जायसवाल ने मुशीर खान (115 गेंद में 63 रन) के साथ 149 रन की और सिद्धेश लाड (नाबाद 19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन की महत्वपूर्ण साझेदारियाँ कीं।

दिल्ली को भी एक अंक से संतोष

ग्रुप डी के एक अन्य मुकाबले में, दिल्ली की टीम को भी पुडुच्चेरी के खिलाफ ड्रॉ रहे मैच में केवल एक अंक से संतोष करना पड़ा। अर्पित राणा और सनत सांगवान के शतकों तथा 321 रन की अटूट साझेदारी की मदद से दिल्ली ने दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन पहली पारी की बड़ी बढ़त के आधार पर पुडुच्चेरी ने तीन अंक हासिल किए। पुडुच्चेरी ने दिल्ली के पहली पारी के 294 रनों के जवाब में 481 रन बनाए थे।

ग्रुप डी की अंक तालिका की स्थिति

ग्रुप डी में फ़िलहाल हैदराबाद 10 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर है। मुंबई के भी समान 10 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान तीसरे और जम्मू कश्मीर चौथे स्थान पर है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article