क्रिकेट

IPL 2026: मुंबई इंडियन्स को पटखनी देकर राजस्थान ने रॉयल अंदाज में की प्लेऑफ में एंट्री, पंजाब और कोलकाता के अरमानों पर फिरा पानी

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई के इडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को पटखनी देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई।

Image

राजस्थान रॉयल्स (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

IPL 2026 Playoffs: रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई के इडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियन्स को पटखनी देकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। मुंबई इंडियन्स की टीम राजस्थान द्वारा जीत के लिए दिए गए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 175 रन बना सकी और 30 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। राजस्थान की जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने के अरमानों पर पानी फिर गया। राजस्थान के खाते में 14 मैच में 8 जीत और 6 हार के साथ कुल 16 अंक हो गए हैं। पंजाब किंग्स की टीम 15 अंक के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। कोलकाता अगर दिल्ली को अपने आखिरी मुकाबले में

सातवीं बार प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान

सातवीं बार राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई है। राजस्थान ने एकलौता खिताब साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था उसके बाद से उसकी खिताबी झोली खाली है। राजस्थान से पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 18-18 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही थीं। तीनों के बराबर अंक हैं ऐसे में पहले, दूसरे और तीसरे पायदान का फैसला नेट रन रेट के आधार पर हुआ। आरसीबी 18 अंक और 0.783 के नेट रन रेट के साथ पहले, गुजरात 18 अंक और 0.695 के नेट रन रेट के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक और 0.524 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गई थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की टीम 16 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है।

प्लेऑफ राउंड का ऐसा है शेड्यूल

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में आरसीबी और गुजरात टाइटन्स की 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में भिड़ंत होगी। इसके बाद 27 मई को एलिमिटेनटर मुकाबले में तीसरे और चौथे पायदान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच न्यू चंडीगढ़ में भिड़ंत होगी। क्वालीफायर-1 में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम के बीच दूसरे क्वालीफायर में 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में भिड़ंत होगी। इसके बाद 31 मई को पहले क्वालीफायर और दूसरे क्वालीफायर के विजेता के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत होगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article