क्रिकेट

Major League Cricket: क्विंटन डी कॉक का फिर चला जादू, बल्ले से कर दिया यह कमाल

Major League Cricket 2024, Seattle Orcas vs San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेब्ट 2024 (Major League Cricket 2024) के 18वें मुकाबले में सिएटल ओर्कास का सामना सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न से हुआ। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज का बल्ला जमकर जमकर गरजा।

Image

शॉट लगाते हुए क्विंटन डी कॉक। (फोटो- Major League Cricket X)

Photo : Twitter

Major League Cricket 2024, Seattle Orcas vs San Francisco Unicorns: टी20 वर्ल्ड कप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का एक बार फिर जादू दिखा। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर न केवल टीम को संभाला, बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने 187.87 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। क्विंटन डी कॉक ने 28 गेंदों पर 7 चौके और दो नंबे- लंबे छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टीम के लिए 33 गेंदों पर 8 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम खेले गए मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिएटल ओर्कास ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। टीम ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न को आसान लक्ष्य दिया।

नाइट राइडर्स के खिलाफ जड़ा था अर्धशतक

सिएटल ओर्कास की ओर से खेल रहे क्विंटन डी कॉका का मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी बार बल्ला गरजा है। इस मुकाबले से पहले क्विंटन डी कॉक का बल्ला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ चला था। उन्होंने 46 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। यह उनका मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक है।

टॉप-10 स्कोरर की लिस्ट में शामिल

क्विंटन डी कॉक ने शानदार पारी खेलकर मौजूदा सीजन के टॉप-10 स्कोरर की लिस्ट में जगह बना ली है। उन्होंने 6 मैचों में 123.07 की स्ट्राइक रेट से कुल 144 रन बना लिए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 चौक और 7 छक्के जमाए हैं। टॉप स्कोरर की लिस्ट में टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 264 रन के साथ टॉप पर हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article