PBKS IPL 2024 Schedule: जानिए कैसा है पंजाब किंग्स का आईपीएल 2024 का कार्यक्रम, किस टीम के साथ होगी पहली भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 22, 2024, 07:25 PM IST

PBKS 2024 IPL Schedule, Punjab Kings IPL 2024 Full Schedule, Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल के 17वें सीजन में जानिए कैसा है शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम का पहले चरण का कार्यकम? किस टीम के खिलाफ और कब पंजाब की टीम करेगी अपने आईपीएल 2024 के अभियान की शुरुआत।

PBKS IPL Schduel 2024, Punjab Kings Full Schedule and Match List: शिखर धवन की कप्तानी में एक बार फिर पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में उतरने को तैयार है। गुरुवार को आईपीएल 2024 के कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आईपीएल के 17वें सीजन का आयोजन दो चरणों में होगा। आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल के कार्यक्रम के पहले चरण का ऐलान किया गया है। पहले चरण में 21 मैच खेले जाएंगे। सीजन के पहले 15 दिन के कार्यक्रम का ऐलान हुआ है। दूसरे चरण के कार्यक्रम का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद होगा। पंजाब किंग्स की टीम अपने घर मोहाली में 23 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। पहले चरण में उसे चार मैच खेलने हैं जानिए कैसा है आईपीएल 2024 के पहले चरण का पूरा कार्यक्रम?

IPL 2024 PBKS Full Schedule

आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स पूरा कार्यक्रम

ऐसा है पंजाब किंग्स का कार्यक्रम(Punjab Kings IPL 2024 Full Schedule)

क्रमांकबनामतारीखवेन्यूसमय
123 मार्च, 2024दिल्ली कैपिटल्समोहाली 03:30 PM
225 मार्च, 2024रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरबेंगलुरू07:30 PM
330 मार्च, 2024लखनऊ सुपर जायंट्सलखनऊ07:30 PM
404 अप्रैल, 2024गुजरात टाइटन्सअहमदाबाद07:30 PM

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2024 के लिए टीम( Punjab Kings Full Squad IPL 2024)

End of Feed