क्रिकेट

टी20 वर्ल्ड कप में भारत को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान की खास रणनीति

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हर टीम अपने-अपने अंदाज में तैयारी करने में लग गई है। वर्ल्ड कप 2026 इस बार भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाना है। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगा। ऐसे में पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका का दौरा करने वाली है।

Image

पाकिस्तान और श्रीलंका (साभार-ICC)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ करेगी, लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला 15 फरवरी को होगा जब भारत-पाकिस्तान आमने-सामने होगा। इस मुकाबले से पहले और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को और दुरुस्त करने के लिए पाकिस्तान की टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि वह टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कन्फर्म कर दिया है कि पाकिस्तान और श्रीलंका वर्ल्ड कप से पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच खेले जाएंगे। सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इस सीरीज का एकमात्र उद्देश्य वर्ल्ड कप से पहले यहां के कंडिशन को जानना और उनका फायदा उठाना है। दोनों टीम हाल ही में अभी ट्राई सीरीज का हिस्सा थी, जहां तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी। पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर इस ट्राई सीरीज पर कब्जा किया था। पाकिस्तान टीम के हौसले बुलंद हैं क्योंकि उसने इससे पहले साउथ अफ्रीका को टी20 और वनडे सीरीज में पटखनी दी थी। इसके अलावा उसने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज भी अपने नाम की थी।

टी20 वर्ल्ड कप में एक ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में इन दो टीमों के अलावा यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड्स जैसी टीम है। भारत अपने मुकाबले 7, 12, 15 और 18 फरवरी को खेलेगा जबकि पाकिस्तान का लीग मुकाबला 7, 10, 15 और 18 फरवरी को है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article