क्रिकेट

Pakistan Qualification Scenario: भारत की अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद अब कैसा है पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का गणित

भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में अमेरिका को 3 विकेट के अंतर से मात देकर पाकिस्तान के सुपर-8 राउंड में पहुंचने की संभावनाओं को जीवित रखा है। जानिए सुपर-8 में अबकैसे पहुंचेगा पाकिस्तान, कैसा है पूरा गणित?

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान की अब है आयरलैंड-अमेरिका मैच पर नजर
  • आयरलैंड की जीत से खुलेंगे पाकिस्तान के लिए सुपर-8 के दरवाजे
  • पाकिस्तान को आयरलैंड को देनी होगी बड़े अंतर से मात

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को मेजबान अमेरिका को कड़े मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर टी20 विश्व कप 2024 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने अमेरिका को 20 ओवर में 8 विकेट पर 110 रन बनाने दिए। इसके बाद जीत के लिए मिले 111 रन के लक्ष्य को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम 3 मैच में तीन जीत के साथ ग्रुप ए में पहले पायदान पर काबिज हो गई है। साथ ही सुपर-8 राउंड में अपनी जगह भी पक्की कर ली है।

भारत की जीत ने बढ़ाई पाक की आस

अमेरिकी टीम की भारत के खिलाफ हार के बाद सुपर-8 में पहुंचने के संभावनाएं थोड़ी प्रबल होती जा रही हैं। पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के पास अब दूसरे दौर में पहुंचने के समान मौके हैं। अमेरिका के खाते में 3 मैच में 2 जीत है जबकि पाकिस्तान के खाते में 3 मैच में एक जीत है। दोनों टीमों का एक-एक मैच बाकी बचा है। दोनों को आयरलैंड से भिड़ना है। अमेरिका और आयरलैंड के बीच भिड़ंत 14 जून को होगी। वहीं पाकिस्तान का मुकाबला आयरलैंड से 16 जून को होगा।

अमेरिका-आयरलैंड मैच पर अब पाक की नजर

अगर अमेरिका आयरलैंड को मात देने में सफल होती है तो वो तीन जीत के साथ सुपर-8 में ग्रुप एक से पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। लेकिन अमेरिका की हार पाकिस्तान की राह आसान कर देगी। पाकिस्तान को ग्रुप-ए का आखिरी लीग मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। अगर अमेरिका अपना आखिरी लीग मैच हार जाता है तो उसके सामने सुपर-8 राउंड में पहुंचने के सारे समीकरण स्पष्ट होंगे।

अंक तालिका का हाल

भारतीय टीम ग्रुप ए में तीन मैच में तीन जीत के साथ पहले पायदान पर 6 अंक के साथ काबिज है। भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है। उसका नेट रन रेट 1.137 का है। वहीं अमेरिका की टीम 3 मैच में 2 जीत एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके खाते में 4 अंक है। उसका नेट रन रेट 0.127 का है। पाकिस्तान की टीम 3 मैच में एक जीत और 2 हार के साथ तीसरे पायदान पर है और उसका नेट रन रेट 0.191 का है। कनाडा की टीम 3 मैच में 1 जीत के साथ चौथे और आयरलैंड की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ पांचवें स्थान पर है।

ऐसे हैं पाकिस्तान के लिए प्लेऑफ के समीकरण

  • 14 जून, 2024: अमेरिका बनाम आयरलैंड-पाकिस्तान के लिए आयरलैंड की जीत जरूरी
  • 15 जून, 2024: भारत बनाम कनाडा-भारत की जीत की पाकिस्तान करेगा दुआ
  • 16 जून, 2024: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान-पाकिस्तान को बड़े अंतर से दर्ज करनी होगी जीत
(पाकिस्तान लीग दौर का आखिरी मुकाबला खेलेगा ऐसे में उसके सामने सारे समीकरण पूरी तरह स्पष्ट होंगे।) अगर उसके फेवर में परिस्थितियां बनती हैं तो सबकुछ अंत में नेट रन रेट पर निर्भर करेगा।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article