क्रिकेट

पाकिस्तान विश्व कप से हुआ बाहर, भारत की इस टीम के साथ होगी सेमीफाइनल में भिड़ंत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 11, 2023, 06:32 PM IST

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे मैच की पहली पारी के बाद ही विश्व कप से बाहर हो गई है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

Photo : AP

कोलकाता: पाकिस्तान की टीम विश्व कप से बाहर से हो गई है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को 6.4 ओवर में 338 रन का असंभव सा लक्ष्य मिला। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए उतरे बगैर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल से बाहर हो गई। बाबर आजम की सेना को विश्व कप का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद पाकिस्तानी टीम बीच में लड़खड़ा गई और लगातार चार मैच गंवाकर विश्व कप से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई थी। अंत में नेट रेट रन उसपर भारी पड़ा और उसका एक बार फिर विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।

लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड

भारत की ऐसे में अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत तय हो गई है। भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक पायदान पर है और न्यूजीलैंड का चौथे स्थान पर रहना तय हो गया है। ऐसे में साल 2019 की सेमीफाइनलिस्ट टीमें एक बार फिर भिड़ेंगी। केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम ने साल 2019 में सेमीफाइनल में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को मात दी थी। धोनी रन आउट टीम इंडिया को बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारी पड़ गया था। भारतीय टीम को 18 रन के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा था।

मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की मुंबई में भिड़त होगी। सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। ऐसे में आधिकारिक तौर पर मैच की टीमों और तारीखों का ऐलान आईसीसी करेगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article