PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: यूएसए को हराकर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
PAK vs USA T20 World Cup 2026 Live Score (पाकिस्तान बनाम यूनाइटेड स्टेट्स अमेरिका टी 20 वर्ल्ड कप आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Pakistan vs United States of America Live streaming, Scorecard, Weather Pitch Report, Toss Time and Playing 11 Live Updates in Hindi: टी20 वर्ल्ड कप में आज ग्रुप डी में यूएसए और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में पाकिस्तान हारते-हारते बची थी और यूएसए के खिलाफ वह पिछले वर्ल्ड कप में हार चुकी है। ऐसे में इस मुकाबले में पाकिस्तान पर भारी दबाव होगा।
PAK vs USA, टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्कोर 2026: यूएसए को हराकर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की लगातार दूसरी जीत
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने अमेरिका को 191 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। वह 41 गेंद में 73 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके अलावा बाबर आजम ने आज अलग अंदाज में बल्लेबाजी की और 32 गेंद में 46 रन की पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81(52) रन की साझेदारी की। यूएसए की ओर से शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट चटकाए।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
इस मुकाबले में जहां यूएसए से मोनांक पटेल और सौरभ नेत्रवलकर नजर रहेगी तो वहीं पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब और साहबजादा फरहान लय में नजर आ रहे हैं। इस मुकाबले में उस्मान तारिक एक्शन में नजर आएंगे।
आज के मुकाबले में दोनों की प्लेइंग इलेवन-
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
यूएसए की प्लेइंग इलेवन- एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रावलकर।
