T20 World cup 2024: PAK vs IRE T20 Match Dream11 Prediction Todays Match in hindi, Pakistan vs Ireland Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को (16 जून 2024) को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, ग्रुप-स्टेज में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पाकिस्तान की टीम को 3 मुकाबले में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 2 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, आयरलैंड की टीम जीत का खाता नहीं खोल पाई। टीम को 3 मुकाबले में से दो मुकाबले में हार और एक मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला गया। टीम एक अंक के साथ अपने ग्रुप में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।
PAK और IRE हेड टू हेड
पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच अभी तक टी20 में 4 मैच खेले गए हैं। इसमें पाकिस्तान का पलड़ा भारी है। टीम को तीन मुकाबले में जीत मिली है, जबकि आयरलैंड को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, पाकिस्तान की नजर जीत की हैट्रिक पर है।
PAK vs IRE T20 Match, पाकिस्तान बनाम आयरलैंड
दिनांक: 16 जून 2024
समय: 8: 00 PM
मैदान: सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम, लॉडरहिल
पाकिस्तान और आयरलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी
विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान।
बल्लेबाज: बाबर आजम, फखर जमान।
ऑलराउंडर: इमाद वसीम, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी।
गेंदबाज: मोहम्मद आमिर, जोश लिटिल, शाहीन शाह अफीरीदी, नसीम शाह, हारिस राऊफ।
पाकिस्तान और आयरलैंड न्यू कप्तान और उप कप्तान
कप्तान: नसीम शाह।
उप-कप्तान: हारिस राऊफ।
पाकिस्तान का स्क्वॉड (Pakistan Squads)
बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
आयरलैंड का स्क्वॉड (Ireland Squads)
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग।
(*Disclaimer: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान और आयरलैंड की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)
