क्रिकेट

PAK vs BAN 1st T20 Live Streaming: आज बांग्लादेश और पाकिस्तान की होगी पहले टी20 में भिड़ंत, जानिए कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs BAN 1st T20 Live Streaming: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। आइए जानते हैं इन दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले को आप भारत में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

PAK vs BAN 1st T20 Live Streaming: आज बांग्लादेश और पाकिस्तान की होगी पहले टी20 में भिड़ंत, जानिए कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

PAK vs BAN 1st T20 Live Streaming: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। बांग्लादेश की कमान लिट्टन दास के हाथों में है जबकि पाकिस्तान की कमान आगा सलमान संभाल रहे हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों टीमें एक दूसरे से भिड़ने को तैयार हैं। बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को उसके घर पर तीन मैच की टी20 सीरीज में 2-1 से मात देने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ उतर रही है। दास की टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। यदि आप इस मुकाबले को देखने की सोच रहे हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें कि दोनों टीमों के बीच इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे भारत में देख सकते हैं?

कब होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला (PAK vs BAN 1st T20 Match Date)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी0 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 20 जुलाई को खेला जाएगा।

कहां होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला (PAK vs BAN 1st T20 Match Venue)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला (PAK vs BAN 1st T20 Match Timing)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 5 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला (PAK vs BAN 1st T20 Match On TV)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जा सकेगा।

कहां देखें बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (PAK vs BAN 1st T20 Match Live Streaming)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode)या वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें: (PAK and BAN T20 Squad)

पाकिस्तान की टीम:

सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान मिर्जा और सुफियान मुकीम।

बांग्लादेश की टीम:

लिट्टन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article