LIVE

PAK vs AUS 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया, सीरीज हुई बराबर

PAK vs AUS 2nd ODI Match Highlights (पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान पाकिस्तान को 41 रन से हरा दिया। पाकिस्तान पहला मुकाबला जीतकर 3 मैच की सीरीज में आगे था लेकिन अब सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है।

समीर कुमार ठाकुरUpdated Jun 3, 2026, 12:45 IST
PAK vs AUS 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया, सीरीज हुई बराबर

PAK vs AUS 2nd ODI Highlights: दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया, सीरीज हुई बराबर

PAK vs AUS 2nd ODI Highlights: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 232 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन ने 53 और जोश इंग्लिस ने 51 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा पहली बार खेल रहे ओलिवर पीक ने 31 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 3 और अराफात मिन्हास और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 44 ओवर में 190 रन पर ऑल-आउट हो गई और पाकिस्तान की इस हार के बाद अब सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।

आज के मुकाबले में

बाबर आजम के लिए खास आज का मैच
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के लिए आज का मुकाबला बेहद खास होने वाला है। इस मुकाबले में बाबर के सामने वनडे क्रिकेट में सबसे सफल सेंचुरियन बनने का मौका है। फिलहाल 20 शतक के साथ वो सईद अनवर की बराबरी पर खड़े हैं। पिछले मुकाबले में बाबर 31 रन से चूक गए थे और उम्मीद है कि वो आज यह मुकाम हासिल कर लेंगे।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान की टीम (AUS vs PAK Squad)
ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिस (कप्तान), एलेक्स कैरी , नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टैनलेक, एडम जैम्पा।

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, नसीम शाह, रोहेल नजीर, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन, सुफयान मुकीम।

JUN 03, 2026 12:43 IST

PAK vs AUS 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया, सीरीज बराबर

पाकिस्तान ने 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए थे। लेकिन बाद में उनके पास 3 ही विकेट बाकी थे और अगले 22 रन के अंदर उनके तीनों विकेट गिर गए। जिससे पाकिस्तान 190 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 41 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
JUN 02, 2026 22:13 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

पाकिस्तान ने 235 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 62 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। गाजी गोरी 30 और शादाब खान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 02, 2026 21:44 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान गंवा चुका है 3 विकेट

पाकिस्तान 36 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा चुका है। गाजी और सलमान बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम 235 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।
JUN 02, 2026 20:44 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान के सामने 232 का लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने 232 रन का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरन ग्रीन ने 53 और जोश इंग्लिस ने 51 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा पहली बार खेल रहे ओलिवर पीक ने 31 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 3 और अराफात मिन्हास और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।
JUN 02, 2026 19:58 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: स्पिन के जाल में ऑस्ट्रेलिया

पहले मुकाबले के बाद अब दूसरे वनडे में भी पाकिस्तानी स्पिनरों के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में नजर आ रही है। 42वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 171 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। ग्रीन और इंग्लिस के अर्धशतकीय पारी के बाद अब रेनशॉ 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JUN 02, 2026 19:12 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: 116 पर 4 विकेट गंवा चुकी है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने 116 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिया है। ग्रीन और रेनशॉ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUN 02, 2026 17:56 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने 63 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUN 02, 2026 17:29 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36 रन

6 ओवर के खेल के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। इंग्लिस और शॉर्ट दूसरे विकेट के लिए 38(35) रन की साझेदारी कर ली।
JUN 02, 2026 17:09 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पहली ही गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने पहली ही गेंद पर एलेक्स कैरी का विकेट गंवा दिया। शाहीन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। दूसरे ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया ने 10 रन बना लिए हैं। शॉर्ट और इंग्लिस बल्लेबाजी कर रहे हैं।
JUN 02, 2026 16:44 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, मैथ्यू कुहनेमैन, एडम जैम्पा

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी गोरी (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
JUN 02, 2026 16:34 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान ने जीता टॉस

आज के मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद शाहीन ने कहा कि पहले मुकाबले की तरह हम उन्हें कम स्कोर पर रोकना चाहते हैं।
JUN 02, 2026 16:19 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की चुनौती

आज के मुकाबले में पाकिस्तान अपनी अनुशासित गेंदबाजी को दोहराने का प्रयास करेगा और शाहीन अफरीदी की शुरुआती स्विंग और स्पिन गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखेगा, जिन्हें धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करना मुश्किल हो रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने का लक्ष्य रखेगा और मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों से उम्मीद करेगा कि वे अच्छी साझेदारी करें और टर्न होती गेंदों का सामना करने का बेहतर तरीका खोजें।
JUN 02, 2026 16:15 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: पाकिस्तान के नाम रहा था पहला मुकाबला

रावलपिंडी में हुए पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने 200 रन का लक्ष्य 45 गेंद शेष रहते 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। पाकिस्तान के लिए अराफात मिन्हास ने डेब्यू पर फाइफर लेकर कोहराम मचा दिया था।
JUN 02, 2026 16:04 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: बाबर के लिए खास है आज का मुकाबला

बाबर आजम के लिए आज का मुकाबला बेहद खास है। उनके पास वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में सईद अनवर से आगे निकलने का मौका है। फिलहाल बाबर इस फॉर्मेट में 20 शतक के साथ अनवर की बराबरी पर खड़े हैं।
JUN 02, 2026 15:51 IST

PAK vs AUS, लाइव क्रिकेट स्कोर: दूसरा वनडे आज

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में फिलहाल पाकिस्तान की टीम 1-0 से आगे है और आज के मुकाबले में पाकिस्तान की कोशिश सीरीज जीतने पर होगी जबकि ऑस्ट्रेलिया के सामने इसे बचाने की चुनौती होगी।