क्रिकेट

Aamer Jamal: पाकिस्तान को मिला नया सुपरस्टार, कंगारुओं के गढ़ में किया रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

Aamer Jamal PAK vs AUS Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को आमेर जमाल के रुप में एक नया सुपरस्टार मिल गया है। जमाल गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी धमाल मचा रहे हैं।

Image

आमेर जमाल

Photo : AP

Aamer Jamal PAK vs AUS Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहली पारी की समाप्ति के बाद पाकिस्तान ने बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की तरफ से मैच में युवा गेंदबाज आमेर जमाल ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है। अपनी डेब्यू सीरीज खेल रहे जमाल ने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी टीम की लाज बचाई है।

सिडनी टेस्ट में जब पहले दिन जमाल बल्लेबाजी करने उतरे थे तो टीम दबाव में थी। लेकिन यहां से उन्होंने ऐतिहासिक पारी खेली और नंबर 9 पर आकर 82 रन बनाए। जमाल यहीं नहीं रुके उन्होंने अगले ही दिन गेंद से कहर बरपाना शुरू कर दिया। जमाल ने दूसरे दिन ख्वाजा को आउट किया और साझेदारी तोड़ी। वहीं तीसरे दिन विकेटों की झड़ी लगाकर ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर दिया। जमाल ने 6 विकेट के साथ अपना स्पेल समाप्त किया। ये उनका तीन मैचों के टेस्ट करियर में दूसरे फाइफर है।

आमेर जमाल का ऐसा रहा अब तक प्रदर्शन

आमेर जमाल ने पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और पहली ही पारी में 6 विकेट लेकर कंगारुओं के होश उड़ा दिए। इसके बाद जमाल ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी में काफी कम रन दिए और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया। वे मैच में 5 विकेट लेने में कामयाब रहे। इन दोनों मुकाबलों में उनके बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले। हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने अब तक 6 विकेट ले लिए हैं और 82 रनों की पारी भी खेल ली है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article