क्रिकेट

IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ धाकड़ बॉलर

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज रफ्तार गेंदों से धमाल मचाने वाले युवा पेसर मयंक यादव आईपीएल 2024 में बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। इस बात का ऐलान टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर किया।

Image

मयंक यादव(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • मयंक यादव आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं
  • मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में दोबारा उभरी चोट
  • जस्टिन लैंगर ने किया उनके टूर्नामेंट से बाहर होने का ऐलान

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में रविवार को इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले लखनऊ के खेमे से एक बुरी खबर आई है। 21 साल के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव टूर्नामेंट से चोट की वजह से आईपीएल 2024 के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इकाना में खेले गए मुकाबले में मयंक यादव ने साइड स्ट्रेन से उबरकर वापसी की थी लेकिन उसी मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए उनकी चोट दोबारा उबर गई। ऐसे में उन्हें मैच के बीच में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा और अब खबर आई है कि ये युवा स्पीड स्टार अब आईपीएल 2024 में खेलता नजर नहीं आएगा।

आगे नहीं खेल सकेंगे मयंक यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले की पूर्व संध्या पर ये जानकारी दी। लैंगर ने बताया कि तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट के निचले हिस्से की मांसपेशी में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग में अब आगे नहीं खेल सकेंगे । मयंक की फिटनेस के बारे में लैंगर ने कहा,'हम दुआ करेंगे कि वह खेल सके। उम्मीद है कि प्लेआफ में लेकिन मैं यथार्थवादी हूं और मुझे लगता नहीं है कि वह टूर्नामेंट खेल सकेंगे।'

दोबार उबरी मयंक की चोट

इस बार आईपीएल में 155 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने चार मैचों में सात विकेट चटकाये हैं। लेकिन दो मैचों में वह अपने चार ओवर का कोटा भी पूरा नहीं कर सके। लैंगर ने कहा,'मयंक का स्कैन कराया गया है । उसे उसी जगह पर चोट लगी जहां पहले लगी थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उसने बुमराह से भी बात की थी जिसने उसे समझाया कि चोटें तेज गेंदबाज के करियर का हिस्सा होती हैं।'

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article