क्रिकेट

INDW vs SAW: मलाबा पर लगा जुर्माना, हरलीन को आउट करने के बाद किए थे इशारे

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका की स्पिन गेंदबाज मलाबा को आईसीसी ने फटकार लगाई है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में हरलीन को आउट करने के बाद इशारे किए थे। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जीेड़ दिया गया।

Image

नॉनकुलुलेको मलाबा (साभार-ICC)

INDW vs SAW: दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नॉनकुलुलेको मलाबा को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए शनिवार को यहां फटकार लगाई गई और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जीेड़ दिया गया। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को रोमांचक मुकाबले में भारत को तीन विकेट से हराया था।

आईसीसी द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मलाबा को खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, कार्य या हावभाव का प्रयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया से संबंधित है।’’ यह घटना भारत की पारी के 17वें ओवर में घटी, जब मलाबा ने हरलीन देओल को आउट करने के बाद बल्लेबाज को पवेलियन लौटने का इशारा किया था।

आईसीसी ने कहा, ‘‘मलाबा को फटकार लगाई गई और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया गया है, क्योंकि 24 महीने की अवधि में यह उनका पहला अपराध था।’’ गेंदबाजी की बात करें तो भारत के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने 10 ओवर में 46 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया था। उन्होंने हरलीन के अलावा स्मृति मंधाना को आउट किया था। 3 मैच में मलाबा अब तक 6 विकेट चटका चुकी हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article