क्रिकेट

PAK vs NZ 3rd ODI Highlights: तीसरे वनडे में पाकिस्तान की शर्मनाक हार, घर में एक और सीरीज गंवाई

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 11:33 PM IST

Pakistan vs New Zealand 3rd ODI Result: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में एक बार फिर कीवी टीम ने बाजी मार ली। न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे में 2 विकेट से मात देने के साथ ही तीन वनडे मैचों की इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

Image

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान से वनडे सीरीज जीती (BLACKCAPS)

Photo : Twitter

Pakistan vs New Zealand 3rd ODI Match Report: कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे में मेहमान कीवी टीम ने पाकिस्तान को 2 विकेट से शिकस्त देते हुए सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम ने अपने घर में एक और सीरीज गंवा दी है।

तीसरे वनडे मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और शुरुआती दो विकेट गिरने के बावजूद पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान के शतक (101 रन) और मोहम्मद रिजवान की 77 रनों की पारी के दम पर पाकिस्तान ने 50 ओवर में 9 विकेट खोते हुए 280 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने 3 विकेट, फर्गसन ने 2 विकेट जबकि ब्रेसवेल और सोढ़ी ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत से पकड़ बनाकर रखी। ओपनर्स ने 43 रनों की साझेदारी की, जिसमें डेवोन कॉनवे ने 52 रनों का अहम योगदान दिया। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन ने भी 53 रनों की पारी खेली। मध्य में कुछ विकेट गिरे जिससे न्यूजीलैंड मुश्किल में नजर आने लगी थी लेकिन ग्लेन फिलिप्स हीरो बनकर सामने आए और नाबाद 63 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए अपनी टीम 48.1 ओवर में 2 विकेट से जीत दिला दी।

फिलिप्स ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े, वो मैन ऑफ द मैच रहे। जबकि डेवोन कॉनवे को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके साथ ही जीत के साथ न्यूजीलैंड ने अपना पाकिस्तान दौरा समाप्त किया और अब कीवी टीम भारत दौरे पर आएगी और टीम इंडिया से टकराएगी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article