NED vs SL World Cup 2023 Live Score Streaming (नीदरलैंड बनाम श्रीलंका विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): नीदरलैंड और श्रीलंका की टीमें शनिवार को विश्व कप 2023 के 19वें मुकाबले में एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं। एक तरफ जहां दक्षिण अफ्रीका को मात देकर मौजूदा विश्व कप का दूसरा बड़े उलटफेर करने वाली नीदरलैंड की टीम है। वहीं दूसरी तरफ तीन मैच में से तीन में हार के साथ अंक तालिका में आखिरी पायदान पर चल रही श्रीलंका की टीम। दोनों टीमें विश्व कप 2023 क्वालीफायर्स के फाइनल में पहुंचीं थीं और विश्व कप का टिकट दिलाया था। उस मुकाबले में श्रीलंका जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ऐसे में अब फॉर्म में दिख रही नीदरलैंड की टीम उस हार का हिसाब चुकता करके अपने विजय अभियान को जारी रख सकती है। ऐसे में दोनों टीमें गुरुवार को जब आमने सामने होंगी तो जानिए आप इस मुकाबले का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?
कब खेला जाएगा नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 19वां मुकाबला(NED vs SL World Cup 2023 Match Date)
नीदरलैंड और श्रीलंकाके बीच विश्व कप 2023 का 19वां मुकाबला 21 अक्टूबर, 2023 को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 19वां मुकाबला (NED vs SL World Cup 2023 Match Venue)
नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 19वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे नीदरलैंड और श्रीलंकाके बीच विश्व कप 2023 का 19वां मुकाबला(NED vs SL World Cup 2023 Match Timing)
नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 का 19वां मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटे पहले होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 के 19वें मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट (NED vs SL World Cup 2023 Match on TV)
नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 के खेले जाने वाले 19वें मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी और एचडी दोनों फॉर्मेट में देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मुफ्त में मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
कहां देखें नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच विश्व कप 2023 के 19वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (NED vs SL World Cup 2023 Match Live Streaming)
नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के 19वें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकते हैं।
