आईसीसी ने जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी। इस बार यह पुरस्कार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को मिला है। इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने हाल ही में 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी और इस दौरान नाथन स्मिथ ने शानदार प्रदर्शन किया था। स्मिथ ने यह पुरस्कार बांग्लादेश के मोसद्देक हुसैन और भारत के कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ कर जीता।
प्लेयर ऑफ द मंथ बने स्मिथ ने इस मौके पर कहा 'यह वाकई खास है। यह सम्मान पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं आमतौर पर व्यक्तिगत पुरस्कारों के लिए नहीं खेलता, लेकिन यह सम्मान पाकर खुशी हो रही है और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने सीरीज जीतने में योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए मैं बस यही करना चाहता हूं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- कुलदीप यादव को पूरी सीरीज में क्यों नहीं खिलाया? जानिए कप्तान गिल ने क्या दी सफाई
प्लेयर ऑफ द सीरीज थे स्मिथ
इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की इस सीरीज में नाथन स्मिथ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। 28 साल के इस गेंदबाज ने 16 विकेट चटकाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहले टेस्ट मैच के दौरान आया जब उन्होंने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में 6/70 विकेट झटके।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- साइना नेहवाल ने की PV सिंधू की तारीफ, बोलीं- चैंपियन को कम मत आंको
उन्होंने दूसरे टेस्ट में भले केवल एक विकेट लिया, लेकिन जब बात बल्लेबाजी की आई तो 38 रनों की बहुमूल्य पारी खेलकर न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद की। सीरीज के निर्णायक मैच में, स्मिथ के पहली पारी में 4/91 के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड को 82 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिली, जिसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में दो और विकेट लेकर मेहमान टीम को 2-1 से सीरीज जीत दिलाने में मदद की।
