क्रिकेट

मुशीर खान की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकती है मैदान पर वापसी

Musheer Khan injury update: दलीप ट्रॉफी 2024 में अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बनाने वाले मुशीर खान के साथ शनिवार सुबह एक दुखद घटना हो गई है। दरअसल लखनऊ जाते समय वे एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनकी चोट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Image

मुशीर खान की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब हो सकती है मैदान पर वापसी

Musheer Khan injury update: भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई मुंबई के ऑलराउंडर मुशीर खान की लखनऊ के बाहरी इलाके में हुई सड़क दुर्घटना के बाद हालत अब स्थिर है लेकिन वह आगामी ईरानी कप से शुरू होने वाले क्रिकेट सत्र से लेकर लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेल पायेंगे।

मुशीर (19 साल) के गर्दन में चोट लगी है जिसके कारण उनके कम से कम तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर रहने की संभावना है। इससे वह 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2024-25 सत्र की शुरुआत में मुंबई के मैचों से बाहर हो गए हैं।पता चला है कि मुशीर एक अक्टूबर से शुरू होने वाले ईरानी कप के लिए अपने गृहनगर आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे लेकिन उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मुशीर के साथ उनके पिता नौशाद खान भी थे जिन्हें भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई इस दुर्घटना में मामूली खरोंच आई हैं।

मेदांता अस्पताल में चल रहा उपचार

लखनऊ के मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर भोला सिंह ने एक बयान में कहा कि मुशीर खतरे से बाहर हैं।उन्होने बयान में कहा कि 'पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए क्रिकेटर मुशीर खान को गर्दन में दर्द के कारण मेदांता अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनका उपचार ऑर्थोपेडिक्स विभाग के निदेशक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह की देखरेख में चल रहा है।उनकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।’’

मुंबई में होगा उपचार

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने कहा कि मुशीर की हालत स्थिर है और वह पूरी तरह से होश में है।एमसीए ने कहा, ‘‘उनकी गर्दन में फ्रैक्चर हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और एमसीए की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर कड़ी निगरानी रख रही हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें हर संभव देखभाल मिले। जब उन्हें फिट माना जाता है तो उन्हें आगे के उपचार के लिए मुंबई लाया जायेगा।'

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article