क्रिकेट

Mumbai Cricket team: रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का ऐलान, ठाकुर के हाथ में आई कमान

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है शार्दुल ठाकुर टीम की कमान संभालेंगे टीम में सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे को भी टीम में जगह मिली है।

Image

शार्दुल ठाकुर

Photo : AP

मुंबई: भारतीय हरफनमौला शार्दुल ठाकुर को शुक्रवार को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया जबकि सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे को भी जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2025-26 सत्र के पहले मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। शार्दुल ठाकुर को रहाणे की जगह मुंबई का कप्तान बनाया गया है जिन्होंने नया सत्र शुरू होने से पहले अपना पद छोड़ दिया था।

रणजी ट्रॉफी में 42 बार की चैंपियन मुंबई की टीम सत्र के अपने पहले मैच में 15 से 18 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर से भिड़ेगी। मुंबई को हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हैदराबाद, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पांडिचेरी के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है।

मुंबई की टीम:

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), सिद्धेश लाड, अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान, शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, सिल्वेस्टर डिसूजा, इरफान उमैर, मुशीर खान, अखिल हेरवाडकर, रॉयस्टन डायस।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article