क्रिकेट

फिट हूं तभी, मोहम्मद शमी ने इशारों में दिया सेलेक्टर को जवाब

मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट चटकाए। मैच के बाद शमी ने इशारों में ही सेलेक्टर को यह संदेश भेजा कि वह पूरी तरह से फिट हैं और टी20 खेलने के लिए तैयार हैं। शमी लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर हैं।

Image

मोहम्मद शमी (साभार-x)

आईपीएल 2026 में अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जीत का खाता खोल पाई तो इसका श्रेय ऋषभ पंत की बैटिंग और मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को जाता है। हैदराबाद के खिलाफ 157 रन का लक्ष्य लखनऊ ने 5 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पहले लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम को केवल 156 रन पर रोक दिया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इशारों में सेलेक्टर को दिया जवाब

टीम इंडिया में वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे मोहम्मद शमी ने इस प्रदर्शन के बाद कहा कि घरेलू क्रिकेट के जरिए मैच के लिए तैयार रहना और अपने कौशल को निखारते हुए बेहतरीन फिटनेस बनाए रखना, उनके शानदार प्रदर्शन में अहम रहा। उन्होंने इशारों में ही सेलेक्टर को जवाब देने की कोशिश की। चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने उनके फिटनेस को लेकर सवाल खड़े किए थे।

शमी ने कहा, ’’अगर आप खेलना चाहते हैं तो खेल के साथ तालमेल बनाये रखना जरूरी है। अगर आप फिट हैं, तभी आप अपने स्किल पर काम कर सकते हैं। इसलिए मैं खेल के संपर्क में रहा और सभी घरेलू मैच खेले। ’’ शमी ने नौ रन देकर दो विकेट लिए और 18 डॉट गेंद भी फेंकीं। उन्होंने कहा कि पिछले मैच में मिली हार के बाद टीम को जोरदार वापसी करने की जरूरत थी। उन्होंने मैच के नतीजे पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हार के बाद लय बनाना बहुत जरूरी होता है।

शमी ने कहा, ’’मैं खुश हूं। हम अपना पिछला मैच हार गए थे इसलिए इस मैच को जीतना लय बनाने के लिए बहुत जरूरी था। ’’ उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से फिट होने से खिलाड़ी अपनी कला पर काम कर पाता है इसलिए उन्होंने लय में बने रहने के लिए घरेलू मैच में खेलना जरूरी समझा। अनुभवी तेज गेंदबाज ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऊंचे स्तर पर कौशल और अनुभव दोनों जरूरी हैं। उन्होंने कहा, ’’कौशल या अनुभव के बिना कुछ नहीं होता। ’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article