क्रिकेट

PAK vs CAN: मोहम्मद रिजवान ने बड़े अंतर से तोड़ा रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल का रिकॉर्ड

Fastest 3000 Runs in T20Is as Opener: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने कनाडा के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल को पछाड़कर अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

मोहम्मद रिजवान

Photo : AP

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अपने नाम कनाडा के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि कर ली। रिजवान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे तेज 3000 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रिजवान ने ये उपलब्धि 71वीं बार पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करते हुए हासिल की। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्टिन गप्टिल और भारत के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। रिजवान ने 53 गेंद में 53 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे धीमा अर्धशतक भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

24 पारी के अंतर से तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मार्टिन गप्टिल को बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय टी20 में 3 हजार रन पूरे करने के लिए 95 और रोहित शर्मा को 97 पारियां खेलनी पड़ी थीं। लेकिन रिजवान ने दोनों को बड़े अंतर से पछाड़ते हुए महज 71 पारियों में ये उपलब्धि हासिल कर ली। रिजवान ने गप्टिल को 24 और रोहित शर्मा को 26 पारी के अंतर से पीछे छोड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

बतौर ओपनर ऐसा है रिजवान का रिकॉर्ड

मोहम्मद रिजवान ने करियर के 101 मैच की 71 पारियों में पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने 3044* रन 53.94 के औसत और लगभग 129 के स्ट्राइकरेट से बनाए हैं। जिसमें एक शतक और एक शतक और 29 अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 104 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article