क्रिकेट

एशिया कप में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर के समर्थन में उतरे हफीज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 16, 2023, 08:55 PM IST

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आलोचनाओं का सामना कर रहे कप्तान बाबर आजम के समर्थन में मोहम्मद हफीज उतर आए हैं।

Image

बाबर आजम

Photo : AP

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और क्रिकेट बोर्ड की तकनीकी समिति के सदस्य मोहम्मद हफीज ने अगले महीने भारत में होने वाले विश्व कप से पहले कप्तान बाबर आजम का समर्थन करने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने की बात कही। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए हफीज ने बाबर की कप्तानी की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा कि एशिया कप में पाकिस्तान की हार के लिए सिर्फ उन्हें ही जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

केवल कप्तान को दोषी ठहराना ठीक नहीं

हफीज ने कहा,'एशिया कप के फाइनल में नहीं पहुंचने के लिए सिर्फ उसे ही दोष देना ठीक नहीं है। हम फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ कप्तान को ही श्रेय देने के लिए तैयार नहीं रहते हैं तो एशिया कप के फाइनल तक नहीं पहुंचने के लिए सिर्फ उन्हें ही क्यों जिम्मेदार ठहराया जाये। क्रिकेट एक ‘टीम गेम’ है।'

बाबर और टीम को अब है समर्थन की जरूरत

उन्होंने कहा कि इस समय देश के क्रिकेट जगत को बाबर और उसकी टीम का समर्थन करने की जरूरत है। हफीज ने कहा,'ये सभी खिलाड़ी अब काफी समय से बाबर के नेतृत्व में एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं इसलिये हमें कुछ कमजोर पहलुओं का ध्यान रखने की जरूरत है। पाकिस्तान विश्व कप में शीर्ष चार दावेदारों में शुमार रहेगा।'

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article