IND vs AUS ODI World Cup 2023 Final, Star Player: क्रिकेट के महाकुंभ यानी वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच अब खत्म हो चुका है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत को निराशा हाथ ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में कंगारूओं की टीम ने भारत को 6 विकेट से हराया और छठी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनी। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और स्टार गेंदबाज पैट कमिंस ने 3.40 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर 10 ओवर में 34 रन देकर दो विकेट चटकाए। वहीं, बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 114.16 की स्ट्राइक रेट से रनकर टीम को जीत दिलाई।
वॉन ने अपने नाम से सबको चौंका दिया
वनडे वर्ल्ड कप में पैट कमिंस और ट्रैविस हेड में से किसी एक को वनडे वर्ल्ड कप का हीरो माना जा सकता है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने न तो पैट कमिंस और न ही ट्रैविस हेड को फाइनल का स्टार बताया। उन्होंने तीसरे खिलाड़ी का नाम लेकर सबको चौंका दिया। वॉन ने 50 साल के अंपायर रिचर्ड केटलबोरो को अपना मैन ऑफ द मैच चुना और अपने फैसले से सभी को चौंका दिया।
गिलक्रिस्ट ने कमिंस को चुना
एक पैनल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी अपने नाम का खुलासा करते हुए सबको चौका दिया। वॉन और गिलक्रिस्ट दोनों को फाइनल के अपने स्टार के रूप में एक नाम चुनने के लिए कहा गया तो जवाब में गिलक्रिस्ट ने कमिंस का नाम लिया। उन्होंने बताया कि किस तरह कप्तान के रूप में कमिंस ने उस दिन सभी सही फैसले लिए, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता था।
खिताबी मुकाबले में ये थे फील्ड अंपायर
वनडे वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और रिचर्ड कैटलबोरो को फील्ड अंपायर नियुक्त किया गया था। कैटलबोरो इससे पहले भी 2015 वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग कर चुके हैं। इसके अलावा त्रिनिदाद एवं टोबैगो के जोएल विल्सन थर्ड अंपायर थे, जबकि न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने चौथे अंपायर और मैच रैफरी जिम्बाब्वे के एंडी पाइक्रोफ्ट थे।
