LIVE

MI vs DC Women WPL 2026 Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से मात देकर दर्ज की सीजन की पहली जीत

MI vs DC Women WPL 2026 Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीजन की पहली दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 145 रन पर ढेर हो गई। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

MI vs DC Women WPL 2026 Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से मात देकर दर्ज की सीजन की पहली जीत

MI vs DC Women WPL 2026 Match Highlights: मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बड़े अंतर से मात देकर दर्ज की सीजन की पहली जीत

MI vs DC Women WPL 2026 Score Today Match Highlights: आरसीबी के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में हार का सामना करने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन के अंतर से मात दी। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया था। मुंबई के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा 74 रन की पारी खेली। वहीं नेट सीवर ब्रंट ने 70 रन बनाए। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को शुरुआत में ही करारे झटके दिए और 46 रन पर पांच विकेट पर ला पटका। इसके बाद दिल्ली ने शिनेल हेनरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत वापसी की कोशिश की लेकिन वो भी जीत के लिए कमतर साबित हुई। पूरी टीम 19 ओवर में 145 रन पर ढेर हो गई।

मुंबई ने बनाए 20 ओवर में 195/4 रन
मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन शनिवार को किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और अमेलिया कर खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जी कमलिनी और नैट सीवर बंट ने मुंबई को 50 रन के पार पहुंचा दिया। 51 के स्कोर पर कमलिनी को नंदिनी शर्मा ने कैच करा दिया। उन्होंने 16(19) रन बनाए। इसके बाद ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। ब्रंट 46 गेंद में 70 रन बनाकर श्रीचरिणी की गेंद पर कैच दे बैठीं। इसके बाद कप्तान मंधाना ने आक्रामक रवैया अख्तियार किया और नाबाद 74 रन का पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन तक पहुंचा दिया। मंधाना ने अपनी पारी में 8 चौके और 3 छक्के जड़े। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट नंदिनी शर्मा ने लिए। वहीं एक-एक सफलता शिनेल हेनरी और श्रीचरिणी के खाते में गया।

मुंबई इंडियन्स का है लगातार दूसरा मुकाबला
विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के चौथे मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हो रही है। मुंबई इंडियन्स का यह दूसरा मुकाबला है। मुंबई को आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सीजन के उद्धाटन मुकाबले में 3 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में इस मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मुंबई के डी वाय पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत:
मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं इसमें से 2 मैच में दिल्ली और 3 में मुंबई विजयी रही है। ऐसे में दोनों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

मुंबई इंडियंस:- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी. कमलिनी, अमेलिया कर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला केरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, साइका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज(कप्तान), लॉरा वुलफॉर्ट, दिया यादव, तानिया भाटिया, लेजल ली, ममता मदीवाला, एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कप, निकी प्रसाद,निकी प्रसाद,शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, लूसी हैमिल्टन।

Jan 10, 2026 | 10:50 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: 145 रन पर ढही दिल्ली की पारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 145 रन बनाकर ढेर हो गई और मैच 50 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। जीत के लिए दिल्ली को 196 रन का लक्ष्य मिला था। यह मुंबई की सीजन के दूसरे मुकाबले में पहली जीत है। वहीं दिल्ली को सीजन के अपने पहले मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में हार का सामना करना पड़ा है।
Jan 10, 2026 | 10:31 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: 16 ओवर में दिल्ली ने बनाए 7 विकेट पर 118 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। शिनेल हेनरी 46 (28) और मिन्नू मनी 1 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए दिल्ली को 24 गेंद में 78 रन और बनाने हैं।
Jan 10, 2026 | 10:03 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: न्यूजीलैंड ने 9 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 61 रन

न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। हेनरी 7 और निकी प्रसाद 9 रन बनाकर खेल रही हैं।
Jan 10, 2026 | 09:55 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 7 ओवर में महज 47 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। निकी प्रसाद 2 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।
Jan 10, 2026 | 09:45 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: इस्माइल का शिकार बनीं जेमिमा

शबनम इस्माइल ने पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज को विकेट के पीछे जी कमलिनी के हाथों कैच करा दिया। जेमिमा 1 रन बना सकीं। 5 गेंद में दिल्ली ने एक रन पर तीन विकेट गंवा दिए। 5.2 ओवर में दिल्ली ने 4 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं।
Jan 10, 2026 | 09:43 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: निकोला कैरी ने दिए दिल्ली को दोहरे झटके

निकोला कैरी ने पारी के पांचवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को दोहरे झटके दिए। पहले उन्होंने शेफाली वर्मा को फिर लॉरा वुलवार्ट को बोल्ड कर दिया। शेफाली ने 8 (13) रन बनाए वहीं वुलवार्ट अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। 5 ओवर में दिल्ली ने 3 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। जेमिमा 1 और मारिजान काप 0 रन बनाकर खेल रही हैं।
Jan 10, 2026 | 09:34 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: बल्लेबाजी करने उतरीं लॉरा वुलफर्ट

लेजली ली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने लॉरा वुलफर्ट उतरी हैं।
Jan 10, 2026 | 09:33 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर नैट सीवर ब्रंट ने दिया। लेजली ली 10(10) रन बनाकर शबनम इस्माइल के हाथों लपकी गईं। 15 के स्कोर पर दिल्ली को पहला झटका लगा।
Jan 10, 2026 | 09:31 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: दिल्ली ने बनाए 3 ओवर में बनाए बगैर नुकसान के 15 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बगैर किसी नुकसान के 3 ओवर में 15 रन बना लिए हैं। लीजेल ली 10 और शेफाली 5 रन बनाकर खेल रही हैं।
Jan 10, 2026 | 09:21 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली

जीत के लिए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत शेफाली वर्मा और लीजले ली ने की है।
Jan 10, 2026 | 09:12 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई ने बनाए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियन्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की 74 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी और नेट सीवर ब्रंट की 70 रन की पारी की बदौलत 4 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया है। जीत के लिए दिल्ली को 196 रन बनाने हैं। हरमनप्रीत कौर 74 (42) और सीजवन सजना 5 (2) रन बनाकर नाबाद रहीं।
Jan 10, 2026 | 08:40 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: ब्रंंट लौटीं पवेलियन

नेट सीवर ब्रंट 15वें ओवर में 70 (46) रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। श्रीचरिणी की गेंद पर उनका कैच जेमिमा ने लपका। 117 के स्कोर पर मुंबई को तीसरा झटका लगा।
Jan 10, 2026 | 08:25 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई ने 12 ओवर में बनाए दो विकेट पर 88 रन

मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं। नैट सीवर ब्रंट 55 (37) और हरमनप्रीत कौर 14 (16) रन बनाकर खेल रही हैं।
Jan 10, 2026 | 08:13 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई ने 9 ओवर में बनाए दो विकेट पर 68 रन

हरमनप्रीत कौर 5 (8) और नेट सीवर ब्रंट 44 (27) रन बनाकर खेल रही हैं। मुंबई इंडियन्स 9 ओवर में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं।
Jan 10, 2026 | 08:06 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई ने 7ओवर में बनाए दो विकेट पर 54 रन

मुंबई ने 7 ओवर में दो विकेट के 54 रन बना लिए हैं। नेट सीवर ब्रंंट 38 (23) और हरमनप्रीत कौर 3 (6) रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 10, 2026 | 07:52 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई ने 4 ओवर में बनाए एक विकेट पर 27 रन

मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 27 रन बना लिए हैं। जी कमलिनी 7 और नैट सीवर ब्रंट 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Jan 10, 2026 | 07:45 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई ने 3 ओवर में बनाए एक विकेट पर 18 रन

मुंबई इंडियन्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट पर 18 रन बना लिए हैं। नेट सीवर ब्रंट 14 (11) और जी कमलिनी 1 (7) रन बनाकर खेल रही हैं।
Jan 10, 2026 | 07:43 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: अमेलिया कर नहीं खोल पाईं खाता

अमेलिया कर दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेट के पीछे लेजली ली के हाथों लपकी गईं। चिनेल हेनरी ने उनका शिकार किया। कर अपना खाता नहीं खोल पाईं।
Jan 10, 2026 | 07:40 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11

अमेलिया कर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला केरी, एस सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ
Jan 10, 2026 | 07:39 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजान कप, निकी प्रसाद चिनेल हेनरी, स्नेह राणा,मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
Jan 10, 2026 | 07:05 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
Jan 10, 2026 | 06:07 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अबतक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं इसमें से 2 मैच में दिल्ली और 3 में मुंबई विजयी रही है।
Jan 10, 2026 | 05:44 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: साढ़े सात बजे शुरू होगा मुकाबला

विमेंस प्रीमियर लीग का मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाने वाला मुकाबला साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
Jan 10, 2026 | 05:41 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का है पहला मुकाबला, पहली बार कमान संभालेंगी जेमिमा

दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले के साथ चौथे सीजन की शुरुआत करेगी। तीन बार की उपविजेता दिल्ली पहली बार जेमिमा रोड्रिग्ज की कप्तानी में खेलने उतरेंगी।
Jan 10, 2026 | 05:39 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई को मिली थी पहले मुकाबले में हार

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियन्स को सीजन के पहले मुकाबले में 3 विकेट के अंतर से आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुंबई दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी।
Jan 10, 2026 | 05:38 PM IST

WPL 2026 MI vs DC Live Score: मुंबई और दिल्ली के बीच आज भिड़ंत

विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर के और दिल्ली कैपिटल्स की जेमिमा रोड्रिग्ज के हाथों में हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited