MI vs CSK Match Highligts: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आतिशी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Match Highlights: आईपीएल के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन में जीत की हैट्रिक पूरी कर ली और अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने आतिशी पारियों से मुंबई की जीत की इबारत लिखी। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
MI vs CSK Match Highligts: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मुंबई को दिलाई चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आतिशी जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए 5 विकेट पर 176 रन
आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन का स्कोर खड़ा किया। सीएसके की शुरुआत खराब रही। रचिन रवींद्र सस्ते में पवेलियन लौट गए। उसके बाद युवा आयुष महात्रे और शेख राशिद ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 57 रन तक ले गए। 17 वर्षीय आयुष 32(15) रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद जल्दी ही राशिद भी मिचेल सेंटनर की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों स्कोर को 142 रन तक ले गए। शिवम दुबे अपना अर्धशतक पूरा करने के बुमराह का शिकार बने। शिवम ने 50(32) रन की पारी खेली। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने 35 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन तक पहुंचा दिया। धोनी 4(6) रन बना सके। वहीं जैमी ओवरटन 4(3) रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा दो विकेट बुमराह ने लिए। वहीं एक-एक सफलता दीपक चाहर,अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर के खाते में गई।
आईपीएल 2025 के 38वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में संघर्ष कर रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। चेन्नई सुपर किंग्स को अबतक खेले 7 मैच में 2 जीत और 5 हार मिली है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम 7 मैच में तीन जीत और चार हार के साथ सातवें पायदान पर है। दोनों के बीच आज का मुकाबला अहम है। सीएसके के लिए तो ये मुकाबला करो या मरो का है। मुंबई की नजर लगातार तीसरी जीत पर है।
ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत
आईपीएल की दो सबसे सफल टीमों मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक कुल 39 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 21 में जीत दर्ज की है जबकि 18 में बाजी चेन्नई के हाथ लगी है। दोनों टीमों के बीच आज होने वाला मुकाबला सीजन में दोनों के बीच खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला है। इससे पहले चेन्नई में सीएसके ने मुंबई को मात दी थी। रविवार का मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान के आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो अब तक यहां पर मुंबई और चेन्नई के बीच 12 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मेजबान मुंबई के खाते में 7 और चेन्नई के खाते में 5 मुकाबले गए हैं।
मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 (Mumbai Indians And Chennai Super Kings Playing XI)
मुंबई इंडियन्स की प्लेइंग-11: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी
चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
