आईपीएल 2026, मुंबई इंडियन्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट: नीलामी से पहले मुंबई इंडियन्स की ऐसी है टीम, MI ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज और रिटेन, ऐसी है पूरी पलटन

आईपीएल 2026 नीलामी में एमआई मुंबई इंडियन्स रिटेन रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (IPL 2026 Mumbai Indians Retained Players List): पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। जानिए मुंबई पलटन ने छोड़ा किसका साथ किन खिलाड़ियों पर बनाए रखा विश्वास?

MI retained and released players Full list, IPL 2026: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी से पहले अपने रिलीज और रिटेन प्लेयर्स की सूची का ऐलान कर दिया है। 15 नवंबर, 2025 रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के ऐलान का आखिरी दिन था। टीमों ने इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स ने लिस्ट के ऐलान से दो दिन पहले दो अहम ट्रेड किए और अपनी टीम में दो ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और शेरफेन रदरफोर्ड को जोड़ा। अंत में घरेलू लेग स्पिनर की कमी मयंक मार्कंडेय को केकेआर से ट्रेड के जरिए शामिल करके पूरी कर ली। शार्दुल को मुंबई ने लखनऊ सुपर जायंट्स से 2 करोड़ और शेरफेन रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये की कैश डील पर अपनी टीम में शामिल किया और रणनीतिक तौर पर अपनी टीम को कमजोर पक्ष को नीलामी में उतरने और खिलाड़ियों को रिलीज करने से पहले मजबूत करने की कोशिश की। जानिए नीलामी से पहले कैसी है मुंबई की पलटन?

Mumbai Indians Retained and released Players List IPL 2026

मुंबई इंडियन्स रिटेन और रिलीज प्लेयर्स लिस्ट आईपीएल 2026

मुंबई इंडियन्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Mumbai Indians Released Players list)

एस राजू, रीस टॉप्ले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, बेवन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजार्ड विलियम्स, विग्नेश पुथुर।

मुंबई इंडियन्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Mumbai Indians Retained Players list)

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, रायन रिकल्टन, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, कार्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर(लखनऊ से ट्रेड), राज अंगद बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडेय(केकेआर से ट्रेड)।

ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किए गए प्लेयर (Mumbai Indian Players Included through Trade)

शार्दुल ठाकुर( लखनऊ सुपर जायंट्स से 2.0 करोड़ में), शेरफेन रदरफोर्ड (गुजरात टाइटन्स से 2.6 करोड़ में), मयंक मार्कंडे(केकेआर से 30 लाख रुपये में)।

End of Feed