क्रिकेट

New Zealand Cricket New President: जानिए कौन हैं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बने मार्क ग्रेटबैच

पूर्व धाकड़ बल्लेबाज मार्क ग्रेटबैच को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ग्रेटबैच लेस्ली मर्डोक की जगह लेंगे जिन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल हाल ही में पूरा किया।

Image

मार्क ग्रेटबैच (ICC X)

क्राइस्टचर्च: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी कोच और चयनकर्ता मार्क ग्रेटबैच को न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) का नया अध्यक्ष चुना गया है। बोर्ड ने बुधवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड के लिए 1988 से 1996 के बीच 41 टेस्ट और 84 एकदिवसीय मैच खेलने वाले ग्रेटबैच लेस्ली मर्डोक की जगह लेंगे जिन्होंने अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।

बोर्ड की चेयरमैन डायना पुकेटापु-लिंडन ने एक बयान में कहा,'मैं पिछले तीन वर्षों में एनजेडसी अध्यक्ष के रूप में लेस्ली के पेशेवर रवैये और खेल के साथ-साथ संगठन के प्रति उनके अपार समर्थन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मैं मार्क का हमारे नए अध्यक्ष के रूप में स्वागत करती हूं और बधाई देना चाहती हूं और इस पद के लिए उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।' बोर्ड में सारा बीमन को उनके तीन साल के कार्यकाल के अंत में रोटेट किया और उन्होंने दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का विकल्प चुना। केविन मैलॉय तीसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुने गए। बैठक में पूर्व टेस्ट खिलाड़ी रेबेका रोल्स, मार्टिन स्नेडेन और इवेन चैटफील्ड के रूप में तीन आजीवन सदस्यों का भी चुनाव किया गया।

वनडे इतिहास के पहले पिंच हिटर

बांए हाथ के बल्लेबाज मार्क ग्रेटबैच को वनडे क्रिकेट इतिहास का ऑरिजिनल पिंच हिटर माना जाता है। उन्होंने साल 1992 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया था और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैच की 7 पारी में ग्रेटबैच ने 44.71 के औसत और 87.92 के स्ट्राइक रेट से 313 रन बनाए थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 32 चौके और 13 छक्के जड़े थे। 73 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। उन्होंने टूर्नामेंट में 3 अर्धशतक जड़े थे।61 वर्षीय ग्रेटबैच ने न्यूजीलैंड के लिए 41 टेस्ट और 84 वनडे खेले। उन्होंने वनडे में 2206 और टेस्ट 2021 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 3 और वनडे में 2 शतक जड़े। नाबाद 146 उनका टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं वनडे में 111 उनका सबसे बड़ा स्कोर रहा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article