मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी से पहले टीम से सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव करते हुए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज महेला जयवर्धने को एक बार फिर टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। महेला जयवर्धने इससे पहले 2017 से 2022 तक मुंबई के हेड कोच के रूप में काम कर चुके हैं।
दो साल बाद हुई जयवर्धने की वापसी
उनके हेड कोच रहते मुंबई ने साल 2017, 2019, 2020 में खिताबी जीत हासिल की थी। मुंबई ने उन्हें मुंबई इंडियन्स का ग्लोबल हेड बनाया था और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को हेड कोच नियुक्त किया था। लेकिन बाउचर के कार्यकाल में टीम के एक भी खिताब नहीं जीत पाने के बाद जयवर्धने की हेड कोच के रूप में टीम में वापसी हुई है।
पारस महाम्ब्रे बने बॉलिंग कोच
जयवर्धने की टीम में वापसी के साथ ही मुंबई इंडियन्स को नया बॉलिंग कोच भी मिल गया है। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे मुंबई के बॉलिंग कोच भी बन गए हैं। लसिथ मलिंगा की छुट्टी हो गई है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स का दामन छोड़कर मुंबई की टीम में बतौर वापसी की थी।
