मेग लैनिंग के नेतृत्व में 26 फरवरी को खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के पास अपने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को डिफेंड करने का सुनहरा मौका है। इस टूर्नामेंट में टीम जिस तरह से खेली है उसके लिए यह ट्रॉफी जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सबसे अधिक 5 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया यदि फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा दे तो बतौर कप्तान मेग लैनिंग सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन जाएंगी, फिलहाल वह रिकी पोंटिंग की बराबरी पर खड़ी हैं।
आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले सफल कप्तान
4 - रिकी पोंटिंग
4 - मेग लैनिंग
3 - एमएस धोनी
2 - डैरेन सैमी
2 - क्लाइव लॉयड
2 - जोडी फील्ड्स
2 - बेलिंडा क्लार्क
फिलहाल इस सूची में ऑस्ट्रेलिया टीम का दबदबा है। सबसे ज्यादा 4 बार यह खिताब बतौर कप्तान रिकी पोंटिंग ने जीता है। दूसरे नंबर पर मेग लैनिंग हैं, जो बतौर कप्तान 4 बार यह खिताब जीत चुकी हैं और उनके पास रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ने का मौका है।
तीसरे नंबर पर इस सूची में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कर और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी हैं, जिन्होंने दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। क्लाइब लॉयड 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने दो बार आईसीसी के खिताब पर कब्जा जमाया है।
