क्रिकेट

LSG vs GT Flashback: लखनऊ के खिलाफ जीत के रथ पर सवार है गुजरात, इन तीन खिलाड़ियों ने खेली थी तूफानी पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 22, 2023, 10:50 AM IST

LSG vs GT Flashback: इंडियन प्रीमियर लीग के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। पिछले सीजन यानी 2022 में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने हुई थी। इसमें लखनऊ के दीपक हुड्डा और लखनऊ ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि लीग के दूसरे मुकाबले में गुजरात के शुभमन गिल ने नाबाद फिफ्टी जमाई थी।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

LSG vs GT Flashback: आईपीएल के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। पिछले साल आईपीएल में डेब्यू करने वाली लखनऊ की टीम पिछले सीजन की तरह इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही है। मौजूदा सीजन में लखनऊ की टीम ने 6 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, हम डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम ने 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। गुजरात 6 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

लखनऊ के खिलाफ गुजरात का पलड़ा भारी

आईपीएल के 15वें सीजन में गुजरात और लखनऊ की टीम दो मुकाबले में आमने-सामने हुई थी और दोनों ही मुकाबले में गुजरात ने जीत दर्ज की थी। लीग के पहले मुकाबले में गुजरात ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में भी गुजरात ने लखनऊ को 62 रन से मात दी थी।

शुभमन का जमकर चला था बल्ला

पुणे में खेले गए मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ गुजरात के शुभमन गिल का बल्ला जमकर चला था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 128.57 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 63 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ शुभमन का बल्ला शांत रहा था।

लखनऊ के इन दो खिलाड़ियों ने खेली थी तूफानी पारी

गुजरात के खिलाफ लखनऊ के दो खिलाड़ियों ने तूफानी पारी खेली थी। दीपक हुड्डा और आयुष बडोनी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। दीपक हुड्डा ने 134.15 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए थे, जबकि आयुष बडोनी ने 131.71 की स्ट्राइक रेट से 41 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 54 रन की पारी खेली थी। लेकिन शानदार पारी के बाद भी लखनऊ को हार झेलनी पड़ी थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article