विदाई टेस्ट सीरीज खेल रहे एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन दिलाई बढ़त
विदाई टेस्ट सीरीज खेल रहे एल्गर ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे दिन दिलाई बढ़त
दूसरे दिन टीम इंडिया ने 208 रन और 8 विकेट के आगे खेलना शुरू किया। टीम पहले सेशन में 67.4 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 137 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 101 रन बनाए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए।
पहले सेशन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की। टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 66 ओवर में 5 विकेट पर 256 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए आखिरी सीरीज खेल रहे डीन एल्गर ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 211 गेंदों पर 23 चौके की मदद से 140 रन की नाबाद पारी खेली। भारत के जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए।
Centurion Weather Today| Watch India Vs South Africa 1st Test, Day 3 Live Score Here
