LIVE

IND vs SA 1st Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीता सेंचुरियन टेस्ट

IND vs SA 1st Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीता सेंचुरियन टेस्ट
IND vs SA 1st Test Highlights: साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीता सेंचुरियन टेस्ट

India Vs South Africa Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रन से हराकर तीसरे दिन ही सेंचुरियन टेस्ट जीत लिया है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त हासिल की थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया की दूसरी पारी केवल 131 रन पर सिमट गई। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। उनको छोड़कर कोई भी बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। साउथ अफ्रीका की ओर से नांद्रे बर्गर ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए, जबकि मार्को यान्सेन ने 3 और कगिसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया की पहली पारी 245 रन के जवाब में 408 रन बनाए थे। डीन एल्गर ने 185 और मार्को यान्सेन के 84 रन की नाबाद पारी खेली थी। दोनों छठे विकेट के लिए शानदार 199 गेंद में 111 रन जोड़े।

India Vs South Africa 1st Test, Day 2 Highlights

DEC 28, 2023 20:34 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन ही जीता सेंचुरियन टेस्ट

भारत की दूसरी पारी केवल 131 रन के स्कोर पर सिमट गई है। साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से सेंचुरियन टेस्ट जीत लिया है। आखिरी विकेट के तौर पर विराट कोहली आउट हुए जिन्होंने 76 रन की पारी खेली।
DEC 28, 2023 20:00 IST

IND vs SA Live Score: जीत से 3 विकेट दूर अफ्रीका

टीम इंडिया को 105 रन के स्कोर पर लगा 7वां झटका, विराट अर्धशतक लगाकर अब भी क्रीज पर मौजूद हैं।
DEC 28, 2023 19:14 IST

IND vs SA Live Score: भारत के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है

टीम इंडिया ने चौथा विकेट खो दिया है। श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर मार्को यान्सेन की गेंद पर आउट हो गए हैं।
DEC 28, 2023 19:05 IST

IND vs SA Live Score: आखिरी सेशन का खेल शुरू

आखिरी सेशन का खेल जारी, अब भी टीम 98 रन पीछे है। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं।
DEC 28, 2023 18:53 IST

IND vs SA Live Score: चाय तक टीम इंडिया ने बनाए 62 रन

चाय तक टीम इंडिया ने 62 रन बना लिए हैं। कोहली 18 और श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
DEC 28, 2023 18:32 IST

IND vs SA Live Score: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका

शुभमन गिल 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया ने 52 रन के स्कोर पर 3 विकेट खो दिया है।
DEC 28, 2023 17:54 IST

IND vs SA Live Score: जायसवाल भी हुए आउट

यशस्वी जायसवाल 5 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें बर्गर आउट किया। टीम इंडिया 13 रन के स्कोर पर 2 विकेट खो चुकी है।
DEC 28, 2023 17:41 IST

IND vs SA Live Score: रबाडा ने रोहित को भेजा पवेलियन

रबाडा ने तीसरे ही ओवर में साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने रोहित शर्मा को खाता भी खोलने नहीं दिया।
DEC 28, 2023 17:21 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की पहली पारी खत्म

साउथ अफ्रीका की पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 408 रन बनाकर सिमट गई है। इस तरह साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मार्को यान्सेन 84 रन बनाकर नाबाद रहे। डीन एल्गर ने 185 रन की पारी खेली।
DEC 28, 2023 16:46 IST

IND vs SA Live Score: बुमराह ने दिलाई सफलता

बुमराह ने रबाडा को आउट कर साउथ अफ्रीका को 8वां झटका दिया है। साउथ अफ्रीका की बढ़त 147 रन हो गई है।
DEC 28, 2023 16:04 IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: पहला सेशन मिला-जुला

साउथ अफ्रीका ने लंच तक 7 विकेट के नुकसान पर 392 रन बना लिए हैं। मार्को यान्सेन 72 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने 136 रन बनाए और डीन एल्गर और जेराल्ड कोएट्जे का विकेट गंवाया।
DEC 28, 2023 15:59 IST

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: साउथ अफ्रीका को लगा 7वां झटका

अश्विन ने कोएट्जे को आउट कर साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दिया। उन्होंने 19 रन की पारी खेली।
DEC 28, 2023 15:38 IST

Bharat Banaam Dakshin Africa Live Score: 185 रन बनाकर आउट हुए एल्गर

साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन डीन एल्गर का विकेट खो दिया है। उन्होंने 287 गेंद पर 185 रन की पारी खेली। उन्हें शार्दूल ने राहुल के हाथो कैच कराया। एल्गर ने यान्सेन के साथ छठे विकेट के लिए शानदार 111(199) रन की साझेदारी की।
DEC 28, 2023 15:17 IST

Bharat Banaam Dakshin Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की बढ़त 100 रन के पार

साउथ अफ्रीका ने 100 रन की बढ़त हासिल कर ली है। मार्को यान्सेन और एल्गर के बीच छठे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हो चुकी है।
DEC 28, 2023 15:07 IST

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की बढ़त 100 रन के करीब

साउथ अफ्रीका ने 85 रन की बढ़त हासिल कर ली है। यान्सेन ने 87 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।
DEC 28, 2023 14:32 IST

IND vs SA Live Score: मैच में साउथ अफ्रीका ने बनाई पकड़

तीसरे दिन के पहले सेशन में अब तक हुए खेल में साउथ अफ्रीका की टीम बीस साबित हुई है। कल के स्कोर में उसने 55 रन जोड़ लिए हैं और एक भी विकेट नहीं खोया है।
DEC 28, 2023 14:08 IST

IND vs SA Live Score: एल्गर के 150 रन पूरे

डीन एल्गर ने 228 गेंद पर 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी में 24 चौके लगाए हैं। भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन आसानी से रन लुटा रहे हैं।
DEC 28, 2023 14:01 IST

IND vs SA Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने डाला तीसरे दिन का पहला ओवर

प्रसिद्ध कृष्णा ने तीसरे दिन का पहला ओवर डाला। इस ओवर में उन्होंने दो बाउंड्री सहित कुल 8 रन लुटाए। साउथ अफ्रीका की बढ़त 31 रन तक पहुंच गई है।
DEC 28, 2023 13:41 IST

IND vs SA Live Score: तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी

तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। बुमराह और सिराज की जोड़ी कर रही है गेंदबाजी। 150 रन के करीब डीन एल्गर 142 रन पर खेल रहे हैं।
DEC 28, 2023 13:30 IST

IND vs SA Live Score: शुरू हुआ तीसरे दिन का खेल

तीसके दिन का खेल हुआ शुरू, एल्गर और मार्को यान्सेन करेंगे शुरुआत, बुमराह डालेंगे दिन का पहला ओवर