IND vs AUS 1st Test Highlights: अपने घर पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम, भारत ने 295 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच
IND VS AUS Live Score Today, Australia Vs India 1st Test Match Day 4 Live Cricket Score Online, (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam Australia Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जा रहा है। इस मैच में चौथे दिन का खेल जारी है आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट
IND vs AUS 1st Test Highlights: अपने घर पर ढेर हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम, भारत ने 295 रनों से जीता पहला टेस्ट मैच
मैच में टॉस जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की पारी 150 रनों पर समाप्त हो गई है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 104 रनों पर ही ऑलआउट हो गई वहीं भारत ने 46 रनों की लीड ले ली। भारत ने दूसरी पारी 487 रनों पर घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 533 रनों का लक्ष्य मिला है। इसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 238 रनों पर ही आउट हो गई। ऐसे में भारत ने 295 रनों से जीत दर्ज कर ली है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक 107 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 45 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत हासिल हुई है, जबकि भारतीय टीम ने 32 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने में सफलता हासिल की। एक मैच टाई रहा और 29 मैच ड्रॉ भी रहे। वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैचों की बात करें, तो यहां पर अब तक दोनों टीमों के बीच 52 टेस्ट खेले जा चुके हैं जिसमें 30 बार ऑस्ट्रेलियाई विजयी रहा, वहीं टीम इंडिया सिर्फ 9 बार मेजबान टीम को उसके घर में मात दे पाई है। यहां 13 मैच ड्रॉ रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs AUS 1st Test Playing XI)
भारत की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड
ऑस्ट्रेलिया और भारत की टेस्ट टीमें (Australia and India Test Squads)
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम (पहले टेस्ट के लिए): पैट कमिंस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नाथन लियोन, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी और स्कॉट बोलैंड।
भारतीय टेस्ट टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान, पहले टेस्ट में कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हर्षित राणा, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा और रविचंद्रन अश्विन।
