Pakistan Vs New Zealand 5th T20 Match Highlights and Scorecard: पाकिस्तान ने चखा जीत का स्वाद, लगातार 4 मैच हारने के बाद मिली जीत
Pakistan Vs New Zealand 5th T20 Match Highlights and Scorecard: पाकिस्तान ने चखा जीत का स्वाद, लगातार 4 मैच हारने के बाद मिली जीत
क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में मेहमान टीम पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए और मेजबान न्यूजीलैंड को 135 रन का आसान लक्ष्य दिया। पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा झटका लगा। बाबर आजम भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज 13 रन बनाकर आउट हो गए। मोहम्मद रिजवान ने सबसे बड़ी 38 रन की खेली। इसके बाद फखर जमान 33 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी महज एक रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के टिम साउदी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और इश सोढ़ी ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 17.2 ओवर में 92 रन पर ऑलआउट हो गई। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। रचिन रवींद्र कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे महज एक रन पर आउट हो गए। पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
