LIVE

IND U19 VS BAN U19 Highlights : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का किया विजयी आगाज, बांग्लादेश को 84 रनों से हराया

सिद्धार्थ शर्माUpdated Jan 20, 2024, 21:58 IST
Follow on Google News
IND U19 VS BAN U19 Highlights  : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का किया विजयी आगाज, बांग्लादेश को 84 रनों से हराया

IND U19 VS BAN U19 Highlights : भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का किया विजयी आगाज, बांग्लादेश को 84 रनों से हराया

India Vs Bangladesh Under-19 World Cup 2024 Highlights: द.अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में विशाल जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को84 रनों से मात दे दी है। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 251 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम केवल 167 रन ही ऑलआउट हो गई और 84 रनों से हार गई।

मैच में 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम को 15 ओवर के अंदर ही 4 बड़े झटके लग गए थे। इसके बाद अरिफुल और मोहम्मद शिहाब ने मिलकर पारी को संभाला और शानदार साझेदारी की। ये दोनों जब खेल रहे थे तो लग रहा था कि भारत मैच हार जाएगी। लेकिन मुशीर खान ने इनकी जोड़ी को तोड़ा और इसके बाद बांग्लादेश लगातार विकेट गंवाती गई और अंत में केवल 167 रनों पर ऑलआउट हो गई।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले 10 ओवर में ही दो बड़े झटके लग गए। इसके बाद आदर्श सिंह और कप्तान उदय सहारन ने शतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। उदय सहारन ने 64 रन बनाए वहीं आदर्श सिंह ने 71 रनों की पारी खेली। हालांकि इन दोनों के विकेट के बाद टीम ने रफ्तार खो दी और 7 विकेट के नुकसान पर केवल 251 रन ही बना पाई।

JAN 20, 2024 20:59 IST

india vs bangladesh live score: भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले अंडर-19 मैच में बांग्लादेश को 84 रनों से हरा दिया है।
JAN 20, 2024 20:42 IST

india vs bangladesh live score: जीत से दो कदम दूर भारत

भारतीय क्रिकेट टीम पहले मैच में जीत से केवल 2 विकेट दूर है।
JAN 20, 2024 20:39 IST

india vs bangladesh live score: बांग्लादेश को लगा सांतवां झटका

बांग्लादेश को सांतवां झटका लग गया है।
JAN 20, 2024 20:13 IST

india vs bangladesh live score: भारत को मिली 5वीं सफलता

भारतीय क्रिकेट टीम को पांचवीं सफलता मिल गई है।
JAN 20, 2024 19:37 IST

india vs bangladesh live score: बांग्लादेश 100 के करीब

बांग्लादेश की पारी संभल गई है। उनका स्कोर 100 के करीब पहुंचने वाला है।
JAN 20, 2024 19:22 IST

india vs bangladesh live score: भारत को 5वें विकेट की तलाश

भारतीय क्रिकेट टीम को पांचवे विकेट की तलाश है। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 70 रन बना लिए हैं।
JAN 20, 2024 18:59 IST

india vs bangladesh live score: बांग्लादेश को लगा चौथा झटका

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को चौथा झटका लग गया है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज अहरार अमीन आउट हो गए हैं।
JAN 20, 2024 18:34 IST

india vs bangladesh live score: बांग्लादेश को लगा तीसरा झटका

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीसरा झटका लग गया है।
JAN 20, 2024 18:28 IST

india vs bangladesh live score: रिजवान शून्य पर आउट

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लग गया है। स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान शून्य पर आउट हो गए हैं।
JAN 20, 2024 18:22 IST

india vs bangladesh live score: बांग्लादेश को लगा पहला झटका

बांग्लादेश को जीशान आलम के रुप में पहला झटका लगा है। जीशान 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
JAN 20, 2024 18:18 IST

india vs bangladesh live score: बांग्लादेश की शानदार शुरुआत

बांग्लादेश की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की है। टीम ने बिना विकेट खोए 30 रन बना लिए हैं।
JAN 20, 2024 17:11 IST

india vs bangladesh live score: भारत की पारी समाप्त

भारतीय क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। बांग्लादेश को जीत के लिए 252 रनो का लक्ष्य मिला है।
JAN 20, 2024 17:00 IST

india vs bangladesh live score: भारत का स्कोर 150 के करीब

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है।
JAN 20, 2024 16:53 IST

india vs bangladesh live score: प्रियांशु मोलिया आउट

भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। प्रियांशु मोलिया आउट हो गए हैं।
JAN 20, 2024 16:37 IST

india vs bangladesh live score: भारत का लगा पांचवां झटका

भारतीय क्रिकेट टीम को पांचवां झटका लग गया है। अरावेली अवनीश आउट हो गए हैं।
JAN 20, 2024 16:30 IST

india vs bangladesh live score: भारत का स्कोर 200 के करीब

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंच गया है।
JAN 20, 2024 16:15 IST

IND U19 vs BAN U19 Live Score: उदय सहारन आउट

भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन आउट हो गए हैं। उन्होंने 64 रनों की शानदार पारी खेली है।
JAN 20, 2024 16:00 IST

IND U19 vs BAN U19 Live Score: भारत का स्कोर 150 पार

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 पार पहुंच गया है।
JAN 20, 2024 15:47 IST

IND U19 vs BAN U19 Live Score: आदर्श सिंह आउट

भारतीय टीम के ओपनर आदर्श सिंह 76 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
JAN 20, 2024 15:47 IST

IND U19 vs BAN U19 Live Score: भारत का स्कोर 150 के करीब

भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है।