KKR IPL 2024 Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 के लिए कार्यक्रम यहां देखें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 1, 2024, 06:16 PM IST

KKR 2024 IPL Schedule, Kolkata Knight Riders IPL 2024 Full Schedule, Match List, Match Timings Team Squad: आईपीएल 2024 के पहले दो हफ्तों के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया गया है। आईपीएल 2024 का बाकी कार्यक्रम चुनाव आयोग के आम चुनाव से संबंधित फैसले के बाद होगा। हम यहां आपको बताएं कोलकाता नाइट राइडर्स का कार्यक्रम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 का कार्यक्रम हुआ घोषित
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे श्रेयस अय्यर
  • केकेआर ने दो बार जीता है आईपीएल खिताब

KKR IPL Schedule 2024, Kolkata Knight Riders Full Schedule and Match List: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने फिलहाल सिर्फ दो हफ्तों का आईपीएल कार्यक्रम घोषित किया है। आईपीएल के 17वें संस्करण के बाकी के कार्यक्रम का ऐलान चुनाव आयोग के आम चुनावों से संबंधित कार्यक्रम घोषणा के बाद किया जाएगा। यहां हम आपको कोलकाता नाइट राइडर्स के कार्यक्रम के बारे में बताने जा रहे हैं।

KKR IPL 2024 Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2024 के लिए कार्यक्रम यहां देखें

कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई इस बार श्रेयस अय्यर करेंगे। पिछली बार नीतीश राणा के हाथों में टीम की कमान थी लेकिन अब श्रेयस अय्यर फिट हैं और वापसी कर चुके हैं। टीम दो बार की आईपीएल खिताब विजेता है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस बार मिशेल स्टार्क के रूप में सबसे महंगा आईपीएल खिलाड़ी नीलामी में खरीदा है।

End of Feed